logo-image

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 3,603 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना

अमरनाथ यात्रा के लिए 3,603 श्रद्धालुओं का एक नया जत्था रविवार को जम्मू से घाटी रवाना हुआ।

Updated on: 16 Jul 2017, 09:05 PM

नई दिल्ली:

अमरनाथ यात्रा के लिए 3,603 श्रद्धालुओं का एक नया जत्था रविवार को जम्मू से घाटी रवाना हुआ। अधिकारियों ने कहा, '3,603 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था भगवती नगर यात्री निवास से 153 वाहनों के साथ तड़के 3.25 बजे रवाना हुआ।' 

40 दिनों की यात्रा के 18वें दिन तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं। वहीं शनिवार तक करीब 9,000 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। यह सात अगस्त को श्रावण पूर्णिमा तक जारी रहेगी। 

बता दे की इस साल इस पवित्र यात्रा के लिए लगभग 2.30 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है| अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस, सेना, बीएसएफ और सीआरपीएफ के जवानो को मिलकर 35,000 से 40,000 सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है|

10 जुलाई को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों की एक बस पर हुए आतंकवादी हमले के बाद से सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हमले में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। वहीं 16 जुलाई को यात्रियो को लेकर जा रही बस के खाई में गिर जाने के कारण 16 लोगों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: तीज के मौके पर ऐसे दिखें दूसरों से अलग, अपनाये ये टिप्स

क्यों खास है बाबा बर्फानी के दर्शन

अमरनाथ गुफा हिन्दुओं का प्रमुख तीर्थस्‍थल है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव साक्षात श्री अमरनाथ गुफा में विराजमान रहते हैं। अमरनाथ गुफा के अंदर बनने वाला हिम शिवलिंग पक्की बर्फ का बनता है जबकि गुफा के बाहर मीलों तक सर्वत्र कच्ची बर्फ ही देखने को मिलती है। मान्यता यह भी है कि गुफा के ऊपर पर्वत पर श्री राम कुंड है। श्री अमरनाथ गुफा में स्थित पार्वती पीठ 51 शक्तिपीठों में से एक है। मान्यता है कि यहां भगवती सती का कंठ भाग गिरा था।

इसे भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिरी, 16 की मौत, 35 घायल