महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
शिव जी को दूध, जल, बिल्वपत्र, चंदन, आक, धतूरा, भांग, चावल, रोली, मोली, केसर, गाजर और बेर अर्पण करने पर वह प्रसन्न हो जाते हैं।
नई दिल्ली:
आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धा का सैलाब उमड़ा हुआ है। भक्त लंबी लाइन में लगकर महादेव के दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालु दूध और जलाभिषेक कर महादेव से मनोकामनाएं मांग रहे हैं।
मान्यताओं के मुताबिक, शिव जी को दूध, जल, बिल्वपत्र, चंदन, आक, धतूरा, भांग, चावल, रोली, मोली, केसर, गाजर और बेर अर्पण करने पर वह प्रसन्न हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें: घर-ऑफिस में गुड लक के लिए क्यों रखते हैं लाफिंग बुद्धा?
इन मंत्रों का करें जाप
इस दौरान 'ओम नम: शिवाय' और 'बम बम भोले' के जयघोष से भोलेनाथ के दर गूंजे हुए हैं। भक्तों का कहना है कि महाशिवरात्रि पर शिव की भक्ति करने से मनोकामना पूरी होती है।
पूजा का शुभ मुहूर्त
इस बार महाशिवरात्रि 13 और 14 यानि दो दिन मनाई जा रही है। सुबह 7 बजे से ही पूजा शुरू कर सकते हैं। 13 तारीख को 11:15 से दोपहर 3:30 बजे तक शिव की आराधना करें। श्रवण नक्षत्र 14 फरवरी की सुबह शुरू होगा तो इसी दिन शिवरात्रि मनाना अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में बैन 'पैडमैन', सेंसर बोर्ड पर भड़की महिलाएं
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि