अमरनाथ यात्रा : बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 201 तीर्थयात्रियों का छोटा जत्था हुआ रवाना
28 जून को शुरू हुई तीर्थयात्रा के बाद से यह बर्फानी बाबा के दर्शन करने के लिए रवाना हुआ अब तक का सबसे छोटा जत्था था।
जम्मू:
अमरनाथ यात्रा के लिए शुक्रवार को जम्मू से 201 तीर्थयात्रियों का एक छोटा सा जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। पुलिस ने बताया कि नौ वाहनों में सवार तीर्थयात्री भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए।
28 जून को शुरू हुई तीर्थयात्रा के बाद से यह बर्फानी बाबा के दर्शन करने के लिए रवाना हुआ अब तक का सबसे छोटा जत्था था।
अब तक लगभग 2,50,000 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।
रिपोर्टों के मुताबिक, ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि बड़ी संख्या में भक्तों के गुफा में उमड़ने की वजह से अमरनाथ यात्रा का प्रतीक 'हिमलिंग' पूरी तरह से पिघल गया है।
यह तीर्थयात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।
और पढ़ें: गुरु पूर्णिमा 2018: इस मंत्र के उच्चारण के साथ करें गुरु की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि