logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

VIDEO: बॉलीवुड के इन हिट गानों के साथ कहें 'ईद मुबारक'

फिल्म 'सावरियां' का 'देखो चांद आया' गाना हो.. या 'हीरो हिंदुस्तानी' का 'चांद नजर आ गया', ईद के खास मौके पर बॉलीवुड में कई गाने बने हैं और हिट भी हुए हैं।

Updated on: 14 Jun 2018, 08:24 AM

मुंबई:

वैसे तो ऐसा कोई त्योहार नहीं है, जिस पर बॉलीवुड में गाने न बने हो। 16 जून को पूरे देश में धूमधाम से ईद मनाई जाएगी। इस खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड के वो गाने सुनाने जा रहे हैं, जो ईद को और भी ज्यादा स्पेशल बना देते हैं। फिर चाहे वह साल 2007 में आई फिल्म 'सावरियां' का 'देखो चांद आया' गाना हो.. या 'हीरो हिंदुस्तानी' का 'चांद नजर आ गया'।

1. आज की पार्टी (बजरंगी भाईजान)

साल 2015 की सलमान खान की ब्लॉकबस्टर मूवी 'बजरंगी भाईजान' का गाना आज की पार्टी ईद के खास मौके पर जरूर सुना जाता है। इस गाने में सलमान खान और करीना कपूर मस्त अंदाज में ईद की बधाईयां दे रहे हैं। इस गाने को सिंगर मीका सिंह ने अपनी आवाज दी है। यह गाना आपको ईद की बधाईयां देने के साथ-साथ झूमने पर भी मजबूर कर देगा।

ये भी पढ़ें: क्या पीरियड्स में टूट जाता है रोजा? जानें रमजान से जुड़े मिथक

2. चांद नजर आ गया (हीरो हिंदुस्तानी)

चांद नजर आ गया.. अल्लाह ही अल्लाह छा गया.. ईद की बधाई देने के लिए यह सबसे शानदार गाना है। साल 1998 में रिलीज हुई 'हीरो हिंदुस्तानी' का यह सॉन्ग आज भी ईद के खास मौके पर सुना जाता है। इस गाने को एक्टर अरशद वारसी और नम्रता शिरोडकर के ऊपर फिल्माया गया है। सिंगर सोनू निगम, अलका याग्निक ने अपनी आवाज देकर इस गाने को और भी खूबसूरत बना दिया।

3. देखो चांद आया (सावरियां)

रणबीर कपूर और सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म 'सावरियां' का गाना 'देखो चांद आया.. चांद नजर आया' आज भी लोगों को काफी पसंद है। इस गाने में चांद के दीदार से पहले की बेताबी को बखूबी फिल्माया गया है। इस गाने को पार्थिव गोहिल ने अपनी आवाज दी है।

4. ईद मुबारक (तुमको ना भूल पाएंगे)

सलमान खान की फिल्में ईद के मौके पर ही रिलीज होती है। ऐसे में उनकी फिल्म में ईद पर कोई गाना ना, ये थोड़ा मुश्किल है। साल 2002 में आई फिल्म 'तुमको ना भूल पाएंगे' में भी ईद पर एक शानदार गाना बना है। 'मुबारक ईद मुबारक' को आज भी आप इस खास मौके पर जरूर सुनेंगे।

5. ईद के दिन गले मिल ले राजा (तीसरी आंख)

बॉलीवुड में ईद के खास अवसर पर गाने का चलन कई सालों पहले से है। साल 1982 में रिलीज हुई तीसरी आंख में 'ईद के दिन गले मिल ले राजा' गाना फिल्माया गया था। इसे मोहम्मद रफी, मन्ना डे, अनुराधा और कृष्णा मुखर्जी ने अपनी आवाज दी थी। साथ ही धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, जीनत अमान और नीतू सिंह जैसे दिग्गज सितारों पर फिल्माया गया था।

ये भी पढ़ें: HDFC बैंक में 24000 करोड़ रुपये के एफडीआई को मंजूरी