logo-image

अहमदाबाद में धूमधाम से निकली जगन्नाथ रथ यात्रा, 'मंगला' आरती में अमित शाह हुए शामिल

इस रथ यात्रा में देशभर के करीब 2 हजार से ज्यादा साधु-संतों ने हिस्सा लिया।

Updated on: 25 Jun 2017, 03:39 PM

नई दिल्ली:

भगवान जगन्नाथ की 140वीं रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस बार रथ यात्रा में खास बात यह रही कि भगवान जगन्नाथ यदुवंशी वेष धारण कर आम जनता को दर्शन देने निकले। अहमदाबाद के जमालपुर स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर से रविवार को रथ यात्रा निकली। इसके लिए काफी तैयारियां की गई थीं।

गौरतलब है कि उड़ीसा के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा अहमदाबाद की मानी जाती है। इसमें भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं। यह यात्रा पारंपरिक मार्ग से होकर गुजरती है। पहिन्द विधि के तहत इस मार्ग को सोने की झाड़ू से साफ किया जाता है। रथ यात्रा सुबह सात बजे निकाली गई।

इसके पहले सुबह चार बजे मंगला आरती हुई। फिर भोग (खिचड़ी) लगाया गया। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी आरती में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: कैलाश मानसरोवर यात्रा 2017: जानें शिव-पार्वती के दर्शन का विशेष महत्व, पहुंचने का सुगम रास्ता

जानकारी के मुताबिक, इस रथ यात्रा में देशभर के करीब 2 हजार से ज्यादा साधु-संतों ने हिस्सा लिया। रथ यात्रा के दौरान प्रसाद के रूप में 30 हजार किलो मूंग, 500 किलो जामुन, 400 किलो फल बांटा जाएगा। इसके अलावा आदिवासी नृत्य और गरबा का कार्यक्रम भी होगा।

ये भी पढ़ें: SEE PIC: मॉनसून में कुछ ऐसे एंज्वॉय कर रही हैं आलिया

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी रहेगी तो ड्रोन कैमरे के जरिए आसमान से भी नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो, इसके लिए तमाम तरह के इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: सालों बाद करिश्मा कपूर का बिकिनी में दिखा बोल्ड अवतार, बेबो से भी ज्यादा दिखी हॉट