logo-image

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के खुले कपाट, चारधाम यात्रा शुरू

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 'अक्षय तृतीया' के पावन अवसर पर आज खोले जाएंगे। कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी।

Updated on: 19 Apr 2018, 03:57 PM

नई दिल्ली:

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 'अक्षय तृतीया' के पावन अवसर पर 18 अप्रैल को खोले जाएंगे। कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल ने कहा कि यह निर्णय एक बैठक में लिया गया।

ज्योतिषी और पुजारियों के अनुसार, यमुनोत्री धाम का कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अपराह्न् 12.15 मिनट पर खुलेगा, जबकि गंगोत्री धाम का कपाट अपराह्न् 1:15 मिनट पर खोला जाएगा।

यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से यमुना जी की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ यमुनोत्री के लिए रवाना किया जाएगा। मां यमुना की डोली शनि देव की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए सुबह 11 बजे प्रस्थान करेंगी।

केदारनाथ में भी बर्फ़बारी देखने को मिली। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ गयी है।

चारों धाम की यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किये गए है।

और पढ़ें: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की पत्नी का 92 साल की उम्र में निधन