राजस्थान: आर्मी ने भेजी डॉक्टर्स की टीम, हड़ताल से मरीज परेशान
राजस्थान में डॉक्टर्स की हड़ताल के बीच आर्मी ने डॉक्टर्स की टीम मुहैया करा कर मरीजों को राहत देने की कवायद शुरू कर दी है।
नई दिल्ली:
राजस्थान में डॉक्टर्स की हड़ताल के बीच आर्मी ने डॉक्टर्स की टीम मुहैया करा कर मरीजों को राहत देने की कवायद शुरू कर दी है।
राजस्थान में डॉक्टर्स की हड़ताल का आज चौथा दिन है। इस बीच आर्मी प्रदेश के मरीजों के लिए डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और एंबुलेंस मुहैया करा कर मरीजों का इलाज करने में जुट गई है।
डॉक्टर्स की कई मांगों पर सरकार के साथ बातचीत के बाद कोई सहमति न निकल पाने के बाद यह राज्यव्यापी हड़ताल शुरू की गई थी।
यह हड़ताल 6 नवंबर (सोमवार) से जारी है। डॉक्टर्स के हड़ताल पर जाने के बाद सरकार ने सख़्त कदम उठाते हुए रेस्मां कानून को लागू कर दिया था।
#Rajasthan: Army extends support to administration by providing team of doctors, nursing staff & ambulance for treatment of ailing people of District Hospital #Jaisalmer, in view of the ongoing doctors strike. pic.twitter.com/Q7eQ5mzSPq
— ANI (@ANI) November 9, 2017
प्रदेश के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने साफ किया था कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सरकार प्रदेश भर में वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर रही है।
यह भी पढ़ें: पद्मावती विवाद: बीजेपी विधायक ने कहा- ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य