डेरा प्रमुख गुरमीत के गांव से खाली हाथ लौटी पुलिस, नहीं मिली हनीप्रीत
बलात्कारी बाबा गुरमीत की खास रही हनीप्रीत को पकड़ने गई हरियाणा पुलिस राजस्थान के गंगानगर से खाली हाथ लौट आई।
highlights
- पुलिस को अभी तक हनीप्रीत का कोई सुराग नहीं मिल पाया है
- हनीप्रीत के नेपाल भागने की भी खबर आई थी, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है
नई दिल्ली:
बलात्कारी बाबा गुरमीत की खास रही हनीप्रीत को पकड़ने गई हरियाणा पुलिस राजस्थान के गंगानगर से खाली हाथ लौट आई। खबरों के अनुसार हनीप्रीत एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर भाग गई।
खबरों के मुताबिक हनीप्रीत श्रीगंगानगर में गुरमीत के गांव गुरुसर मोडिया में छिपी हुई है। इसके बाद पुलिस ने एक गर्ल्स स्कूल को घेरकर उसकी तलाशी ली। हालांकि पुलिस को यहां कामयाबी नहीं मिल पाई।
और पढ़ें: मूर्ति विसर्जन पर HC ने ममता सरकार के फैसले को किया रद्द
इससे पहले हनीप्रीत के नेपाल भागने की खबर आई थी। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
हनीप्रीत के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए लुकआउट नोटिस भी जारी किया है।
और पढ़ें: सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को महिला आरक्षण बिल पर लिखा ख़त
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें