logo-image

राजस्थान में मानवता शर्मसार, प्रेमी जोड़े को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, दो गिरफ्तार

राजस्थान के एक गांव में प्रेमी जोड़े को निर्वस्त्र परेड कराने और प्रताड़ित करने के आरोप में उदयपुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Updated on: 07 Jul 2018, 12:04 PM

उदयपुर:

राजस्थान के एक गांव में प्रेमी जोड़े को निर्वस्त्र परेड कराने और प्रताड़ित करने के आरोप में उदयपुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गांव वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे।

इस घटना का वीडियो सामने आने पर पुलिस और महिला आयोग ने मामले को संज्ञान में लिया। घटना उदयपुर के सरे गांव की है। एसपी हर्ष रतनू ने कहा, 'इस मामले को दर्ज कर लिया गया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है।'

जानकारी के मुताबिक इस घटना का मुख्य आरोपी महिला का पूर्व पति है।

बताया जा रहा है कि महिला और उसके प्रेमी के बारे में जानकारी मिलते ही पूर्व पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी जोड़े  की पिटाई की। फिर दोनों को निर्वस्त्र कर रस्सी से बांधकर पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान प्रेमी जोड़े की मदद करने के बजाय गांव के कुछ लोग वीडियो बनाते रहे।

इसे भी पढ़ें: 7 महीने से प्रिंसिपल समेत 18 लोग कर रहे थे गैंगरेप, 4 गिरफ्तार