logo-image

कांग्रेस में शामिल हुए सिद्धू ने कहा, 'बीजेपी से कोई मनमुटाव नहीं, उन्होंने बादल परिवार को चुना, मैंने पंजाब को चुना'

कांग्रेस पार्टी यह घोषणा कर चुकी है कि 19 जनवरी को कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू अमृतसर जाएंगे और संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। साथ ही उसी दिन अमृतसर में एक साथ रोड शो भी करेंगे।

Updated on: 16 Jan 2017, 12:32 PM

नई दिल्ली:

राहुल गांधी से रविवार को मिल कांग्रेस में शामिल हो चुके नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार को मीडिया से बात कर रहे हैं। सिद्धू ने रविवार को राहुल गांधी से मिलने के बाद एक फोटो ट्वीट कर लिखा था, 'एक नई पारी की शुरुआत। अब फ्रंट फुट पर...पंजाब, पंजाबियत और पंजाबी की जरूर जीत होनी चाहिए।' सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर बीजेपी छोड़ पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं।

LIVE अपडेट- पढ़िए, क्या बोल रहे हैं सिद्धू

- अपराधी को अपराध का भय होना चाहिए। सिंगापुर में ड्रग्स आसानी से क्यों नहीं मिलता? जब मुंशी ही अपराधियों से मिल जाए तो क्या होगा। मेरी राहुल गांधी से बात हुई है। ड्रग्स से निपटने के लिए हम कड़े कानून बनाएंगे। 

- सारा पंजाब जानता है साजिश किसने की, सिद्धू को पंजाब से बाहर करने की कोशिश किसने की। सिद्धू भगौड़ा नहीं, वचन से फिरने को तैयार नहीं: सिद्धू  

- मैंने राहुल गांधी को कोई नाम नहीं दिया। मुझे भी बहुत कुछ कहा गया, यह व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, पंजाब की लड़ाई है। 

- भारतीय जनता पार्टी से मेरा कोई मनमुटाव नहीं है। बीजेपी ने एलायंस को चुना सिद्धू ने पंजाब को चुना। मेरा कोई निजी एजेंडा नहीं है

- मैं किसी के अंदर भी काम कर सकता हूं। जो कांग्रेस हाईकमान कहेगा, करूंगा। मैं बीजेपी में भी रहकर बादल से लड़ता रहा

- सुखबीर सिंह बादल ऑक्सफोर्ड से पढ़कर आए हैं, मैं आपकी पोल खोलूंगा। पंजाब के दुख पर बादल परिवार ने सुख के महल बनाए: सिद्धू

- बादल परिवार ने पंजाब को खोखला कर दिया। वह पंजाब जो देश का गौरव था, उसे बर्बाद किया गया। पंजाब की हालत पर आज फिल्में बन रही हैं।

- कुर्सी खाली करें बादल। युवाओं को जगाना होगा, युवाओं को दिशा दिखानी होगी। आज पंजाब के युवाओं को बर्बाद किया जा रहा है: सिद्धू

ड्रग्स पंजाब की सच्चाई है, अन्नदाता को भिखारी बना दिया। मैं हैरान हूं कि कोई नहीं बोला ड्रग्स पंजाब की सच्चाई है। ड्रग्स दूसरे राज्यों में उतना क्यों नहीं बिकता। क्योंकि पुलिस को पंजाब में कटपुुतली बना दी गई है। ड्रग्स के कारोबार को राजनीतिक शऱण मिल रहा है।

- 'जनता तय करे कि कैकयी और मंथरा कौन है।' कांग्रेस को सिद्धू को कौशल्या बताया।

- ये सिद्धू की निजी लड़ाई नहीं, पंजाब की लड़ाई है। अलख जगाने आया है सिद्धू। एक जरिया चाहिए था वह कांग्रेस से मिला।

- कांग्रेस में आकर जड़ों से जुड़ गया, मेरे पिता बरसों तक कांग्रेस में रहे

- मैं पैदाइशी कांग्रेसी हूं। मेरी घर वापसी हुई है। मेरा अस्तित्व कांग्रेस है।

सिद्धू के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद यह खबर आई थी कि उन्हें पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ जलालाबाद सीट से उतारा जा सकता है। हालांकि अटकलें यह भी हैं कि सिद्धू अमृतसर ईस्ट से चुनावी पर्चा भरेंगे।

इस बीच कांग्रेस पार्टी यह घोषणा कर चुकी है कि 19 जनवरी को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू दरबार साहिब जाएंगे और संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। साथ ही उसी दिन अमृतसर में एक साथ रोड शो भी करेंगे।

बताते चलें कि अटकलों के मुताबिक सिद्धू ने कांग्रेस में शामिल होने से पहले उप मुख्यमंत्री के पद के लिए अपने नाम की दावेदारी मांगी है। हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बात से साफ इनकार कर कर दिया। कैप्टन अमरिंदर ने साफ कहा कि सिद्धू को उप मुख्यमंत्री पद का कोई ऑफर नहीं दिया गया है। नवजोत सिंह सिद्धू अपनी मर्जी से कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: राहुल को पप्पू बताने वाले सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने पर लोगों ने ट्विटर पर जमकर उड़ाया मजाक