logo-image

पंजाब विधान सभा चुनाव: पंजाब में मतदान समाप्त, राज्य में 70 प्रतिशत मतदान

पंजाब में मतदान केंद्रों की संख्या 22615 है, 117 विधानसभा क्षेत्रों में 34 आरक्षित हैं और 83 सीटें सामान्य श्रेणी में हैं। इस बार के चुनाव में बीजेपी-अकाली गठबंधन की साख दांव पर है।

Updated on: 04 Feb 2017, 06:18 PM

highlights

  • पंजाब में 1145 उम्मीदरवार मैदान में, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
  • पंजाब में त्रिकोणीय मुकाबला, कांग्रेस और अकाली-बीजेपी के अलावा 'आप' भी मजबूत दावेदार

नई दिल्ली:

पंजाब की 117 सीटों के लिये शनिवार को सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू हो गई। इस बार चुनाव में कांग्रेस और अकाली-बीजेपी गठबंधन के अलावा आम आदमी पार्टी के चुनाव मैदान में होने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। इस चुनाव में 1145 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इस बार के चुनाव में बीजेपी-अकाली गठबंधन की साख दांव पर है। गठबंधन पिछले 10 साल से राज्य में सत्ता में है। जिसका मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से है।

राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 19749964 ( 1 करोड़ 97 लाख 49 हजार ) है। जिनमे से 10440310 (1 करोड़ 4 लाख) मतदाता पुरुष हैं और महिला मतदाताओं की संख्या 9309274 ( 93 लाख ) है। अन्य वोटरों की संख्या 415 है। ये वोटर 117 सीटों पर अपना भाग्य आजमाने के लिये खड़े 1145 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। इनमें से 81 महिला उम्मीदवार हैं।

चुनाव में अर्ध सैनिक बलों की 200 से ज्यादा कंपनियां तैनात हैं। दो दिन पहले ही एक कार में हुए विस्फोट के कारण सुरक्षा व्यवस्था मज़बूत कर दी गई है। इस धमाके में 6 लोगों की जान चली गई थी। पंजाब पुलिस ने इस धमाके में आतंकी हात होने से इनकार नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव से जुड़े हर अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब में मतदान केंद्रों की संख्या 22615 है, 117 विधानसभा क्षेत्रों में 34 आरक्षित हैं और 83 सीटें सामान्य श्रेणी में हैं।

लाइव अपडेट्स:

पंजाब में 70 प्रतिशत मतदान

पंजाब में मतदान समाप्त, 4 बजे तक 66 प्रतिशत मतदान

तरन तारण में चुनावी हिंसा, अकाली सरपंच ने चलाई गोली एक कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल

4 बजे

पंजाब में 4 बजे तक 66 प्रतिशत मतदान

दोपहर 3.30 बजे

दोपहर 3.30 बजे तक पंजाब में 55% मतदान

3:25 बजे

फिरोजपुर जिले में गुरु हर सहाय एरिया के पोलिंग बूथ के पास बाइकसवार शख्स ने चलाई गोली। किसी के घायल होने की खबर नहीं।

3:14 बजे

पंजाब में दोपहर ढाई बजे तक 48 प्रतिशत मतदान

दोपहर- 2 बजे

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला के बूथ संख्या 89 पर अपना वोट डाला

दोपहर- 1. 45

पंजाब में एक बजे तक 35 प्रतिशत वोटिंग

दोपहर- 12.12 बजे

बीजेपी के नेता और गायक हंस राज हंस ने जालंधर के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला

दोपहर- 12 बजे

अमृतसर में एक बूथ पर वोट डालने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, 'कांग्रेस के उभार के साथ हम राहुल गांधी को एक शानदार तोहफा देंगे'

सुबह- 11.35 बजे

सुबह 11.30 बजे तक पजाब में 14 फीसदी वोटिंग

वोट डालने के बाद हरशिमरत कौर ने कहा, '30 साल बाद पंजाब में ब्लास्ट हुए। केजरीवाल बब्बर खालसा के साथ डिनर और नाश्ता कर रहे हैं। इससे साफ होता है केजरीवाल को आईएसआई से मदद मिल रही है।'

सुबह- 11.20 बजे

वोट डालने के बाद हरभजन ने कहा, 'पहले दो पार्टी थे, अब तीन हैं। लेकिन जो भी जीते वो पंजाब को पार्टी से पहले रखे'

पंजाब के जालंधर में बूथ संख्या 23 पर हरभजन सिंह ने डाला वोट। वोट डालने के बाद पोलिंग बूथ पर लोगों के साथ सेल्फी लेते पूर्व क्रिकेटर

सुबह- 11.05 बजे

वोट डालने के बाद सुखबीर सिंह बादल ने कहा, 'पिछली बार से ज्यादा बड़ी जीत होगी। अमरिंदर सिंह केवल एक ड्रामा है और आप तीसरे स्थान पर होगी'

सुबह- 10.57 बजे

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने लांबी के एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला

सुबह- 10.40 बजे

पंजाब में सुबह 10.30 बजे तक 12 फीसदी वोटिंग

सुबह 10.03 बजे

पंजाब में सुबह 9.30 बजे तक 8 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

ईवीएम मशीन में खराबी की वजह से पंजाब के मजिठा के बूथ संख्या 35 पर अब भी वोटिंग शुरू नहीं हो सकी है।

सुबह- 10 बजे

आप के भगवंत मान ने मोहाली के सरकारी स्कूल (बूथ संख्या- 126) पर डाला अपना वोट

सुबह- 9.50 बजे

आम आदमी पार्टी के गुरप्रीत घुग्गी ने बठिंडा के एक पोलिंग बूथ अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद घुग्गी ने कहा- 'मत हमारा अधिकार इसका इस्तेमाल जरूर होना चाहिए'

सुबह- 9-35 बजे

वोट डालने के बाद परगट सिंह ने कहा- 'पंजाब में कांग्रेस की सरकार आ रही है। मैच जीतेंगे और लंबे-चौड़े गोल होंगे। आप है थोड़ा बहुत, अकाली दल बिल्कुल नहीं'

कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी प्रनीत कौर ने भी जताया जीत का भरोसा। कहा- 'हम पॉजिटिव हैं और हमें जीत के पूरा भरोसा है।'

सुबह- 9.25

कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह ने जालंधर के बूथ संख्या 66 में अपना वोट डाला

सुबह- 9.05 बजे

जालंधर के बूथ नंबर 66 पर ईवीएम मशीन में खराबी की वजह से देर से शुरू हुई वोटिंग

सुबह- 8.58 बजे

गुरदासपुर (पंजाब)- सुच्चा सिंह छोटेपुर ने अपना वोट डाला

सुबह- 8.27 बजे

# पंजाब के पठानकोट में वोट डालने के लिए कतार में खड़े लोगा। एसडी कॉलेज के बूथ संख्या 123-124 के दृश्य

सुबह- 8.10

पटियाला शहर से कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में खड़े जनरल जेजे सिंह (रिटायर) ने अपना वोट डाला

# पंजाब चुनाव के लिए 1145 उम्मीदवार मैदान में

# पंजाब में चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। थोड़ी देर में शुरू होगा मतदान

पंजाब विधानसभा से जुड़ी तमाम जानकारियां

कुल विधानसभा क्षेत्र 117 (34 आरक्षित)
# वोटिंग की तारीख 4 फरवरी
# मतदाताओं की संख्या 1,98,79,069

और पढ़ें: गोवा विधानसभा चुनाव Live

# प्रमुख दल और गठबंधन
- अकाली दल+बीजेपी
- कांग्रेस
- आम आदमी पार्टी+लोक इंसाफ पार्टी

# 2012 के विधानसभा के चुनाव परिणाम

अकाली दल-56 (34.7%)
बीजेपी- 12 (7.2%)
कांग्रेस 46 (40.1%)
अन्य-3 सीट (18%)

2014 के लोकसभा के चुनाव परिणाम

बीजेपी-2 सीट (8.77%)
कांग्रेस 3 सीट (33.19%)
अकाली दल 4 सीट (26.37%)

पंजाब में है त्रिकोणीय मुकाबला

एक ही चरण में होने वाले चुनाव में अकाली -बीजेपी गठबंधन की सत्ता में तीसरी बार वापसी होगी ये एक बड़ा सवाल है। इस बार राज्य में चुनावी लड़ाई में अकाली-बीजेपी गठबंधन, कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी किस्मत आजमा रही है।

राज्य में इससे पहले अकाली-बीजेपी गठबंधन का सीधा मुकाबला कांग्रेस से होता था लेकिन इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी एक राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वो दिल्ली की जीत को पंजाब में भी दोहराएगी। दिल्ली में 2015 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 4 सीटें जीती थीं। आम आदमी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी-अकाली दल गठबंधन को कड़ी टक्कर दे रही है

भ्रष्टाचार, ड्रग्स और कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार बादल सरकार और परिवार पर हमला कर रही है। जबकि आकाली-बीजेपी और कांग्रेस आप पर कट्टरपंथियों को उकसाने और समर्थन करने का आरोप लगा रही हैं।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और अकाली दल के बीच सांठ-गाठ का आरोप लगा रहे हैं।

इस बार के चुनाव में ड्रग्स के अलावा सतलज यमुना लिंक नहर भी बड़ा मुद्दा है। इसके अलावा गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान भी एक बड़ा मुद्दा बना है।

इस बार का चुनाव प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता को लेकर भी प्रमुख है खासकर ऐसे वक्त में जब सरकार ने कुछ समय पहले ही नोटबंदी का फैसला किया था। हालांकि बीजेपी 23 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है। सहयोगी दल अकाली 94 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

राज्य के चुनावों में हिस्सा लाने वाली दूसरे दलों में बीएसपी, आप से अलग हुए सुच्चा सिंह का दल अपना पंजाब पार्टी, सीपीआई- सीपीएम और शिरोमणि अकाली दल-अमृतसर शामिल है।

चुनाव लड़ने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में पंजाब कांग्रेस ईकाई के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के दावेदार अमरिंदर सिंह पटियाला और लांबी से, मुख्यमंत्री प्रकास सिंह बादल लांबी से, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद से, आम आदमी पार्टी के भगवंत मान जलालबाद से रेवेन्यू मिनिस्टर बिक्रम सिंह मजीठिया और बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू शामिल हैं।

इसके अलावा राजिंदर कौल भट्टल, राजा अमरिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह बादल कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। विधानसभा चुनावों के साथ ही अमृसतर का उप चुनाव भी होना है। यहां से सांसद अमरिंदर सिंह ने सतलज यमुना लिंक नहर विवाद के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।