logo-image

कैप्टन अमरिंदर ने बादल सरकार पर साधा निशाना, कहा लूटेरे हैं सब

जिनकी सालाना आय 2,50000 रूपये तक है उनकी सम्पति कर माफ़ कर दिए जाएंगे।

Updated on: 19 Nov 2016, 10:32 PM

नई दिल्ली:

पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो राज्य के पानी को सुरक्षित करने के लिए नया क़ानून लाया जायगा। इसके साथ ही ऐसे लोग जिनकी सालाना आय 2,50000 रूपये तक है उनकी सम्पति कर माफ़ कर दिए जाएंगे।

पंजाब के बरनाला में ज़िला बनने के 10 साल पूरे होने पर समारोह का आयोजन किया गया था इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बादल सरकार पर आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा, इनकी ख़ून में ही ख़राबी है। वे सब झूठे और लूटेरे हैं। उन्होंने अब तक पंजाब को सिर्फ लूटा है।

उन्होंने बादल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो पंजाब के लिए ज़रूरी पानी की रक्षा करने में फ़ेल रहे हैं, सतलज यमुना बैंक जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर सरकार कुछ नहीं कर पा रही।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दस सालों में बादल सरकार ने राज्य को केवल लूटा है, इसलिए हमें उनको सबक सिखाना होगा।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो 2,50000 रूपये तक के सलाने आय वाले लोगों की संपत्ति कर माफ़ कर दी जाएगी।