पंजाब विधानसभा चुनावः वो बड़े चेहरे जिनकी किस्मत हो चुकी है वोटिंग मशीन में बंद
इस बार चुनाव में कांग्रेस और अकाली-बीजेपी गठबंधन के अलावा आप के चुनाव मैदान में होने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
नई दिल्ली:
पंजाब चुनाव में मतदाताओं ने सभी उम्मीदवारों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद कर दिया है। राज्य में कुल 117 सीटों के लिये करीब 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया गया।तरन तारण में चुनावी हिंसा देखने को मिली।
इस बार चुनाव में कांग्रेस और अकाली-बीजेपी गठबंधन के अलावा आप के चुनाव मैदान में होने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। चुनाव में 1145 उम्मीदवार की किस्मत का फैसला मशीन में बंद हो गया।
राज्य में करीब 1 करोड़ 97 लाख मतदाताओं ने 117 सीटों खड़े 1145 उम्मीदवारों का भविष्य इवीएम मशीन में बंद कर दिया। इस चुनाव में 81 महिला उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। इस चुनाव में कई बड़े चेहरे भी चुनावी मैदान में हैं।
प्रकाश सिंह बादल
90 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल लांबी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। जहां उन्हें कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह व आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह कड़ी चुनौती दे रहे हैं। लांबी विधानसभा की सीट बठिंडा संसदीय क्षेत्र में आती है जहां से प्रकाश सिंह बादल की बहू और सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल सांसद हैं।
सुखबीर सिंह बादल
पंजाब चुनाव में जलालाबाद सीट से उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के सामने आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान चुनाव लड़ रहे हैं। सुखबीर 2009 के उपचुनाव में जलालाबाद सीट जीतने के बाद से ही यहां से विधायक हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू
कांग्रेस में शामिल होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद को पैदाइशी कांग्रेसी बताया था। इस सीट से अब तक सिद्धू की पत्नी चुनाव लड़तीं रहीं हैं।
अमरिंदर सिंह
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को लांबी सीट से नामांकन पत्र भरा। वे लंबी सीट से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ मैदान में हैं। अमरिंदर सिंह दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। अमरिंदर ने कहा कि वह पटियाला शहरी और लांबी दोनों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं, क्योंकि उन्होंने पटियाला से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी और इस सफर को वहीं खत्म करना चाहते हैं। यह उनका आखिरी चुनाव है।
भगवंत मान
भगवंत मान पंजाब चुनाव में जलालाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। भगवंत सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। सुखबीर 2009 के उपचुनाव में जलालाबाद सीट जीतने के बाद से ही यहां से विधायक हैं।
इसे भी पढ़ेंः छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण तरीके से हुआ संपन्न
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रकाश सिंह बादल का बतौर मुख्यमंत्री आखिरी चुनाव होगा?
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म की बड़ी भविष्यवाणी- 100 साल बाद यह होगा हिंदू धर्म का भविष्य
-
Aaj Ka Panchang 25 April 2024: क्या है 25 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय