पंजाब चुनाव 2017: सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ नवजोत सिंह सिद्धू को उतारने की तैयारी में हैं कांग्रेस
कांग्रेस उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह के खिलाफ नवजोत सिंह सिद्धू को उतारने की तैयारी में हैं।
highlights
- सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ नवजोत सिंह सिद्धू को उतार सकती है कांग्रेस
- टिकट को लेकर कांग्रेस के भीतर जारी अंदरूनी कलह, बिट्टू के तेवर बागी
- सिद्धू के डिप्टी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से अमरिंदर सिंह का इंकार
नई दिल्ली:
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के गढ़ लांबी के अलावा कांग्रेस उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की जलालाबाद सीट पर भी मजबूत दावेदार उतारने वाली है। लांबी से प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उतरने का फैसला किया है। वहीं, अब खबर है कि कांग्रेस जलालाबाद की सीट पर क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को उतारने की तैयारी है। वैसे बता दें कि सिद्धू ने अभी तक कांग्रेस ज्वाइन नहीं की है।
बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद सिद्धू के राजनीतिक कदमों की दिशा का अंदाजा लगाना आसान नहीं रहा। पहले माना जा रहा था कि सिद्धू आम आदमी पार्टी (आप) ज्वाइन करेगें। लेकिन अरविंद केजरीवाल के मुताबिक पंजाब का सीएम पद की दावेदारी नहीं मिलने के कारण उन्होंने आप में शामिल होने से इंकार कर दिया था।
आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के अनुसार सिद्धू को पंजाब के डिप्टी उपमुख्यमंत्री का पद ऑफर किया गया था। जिस के लिए वे तैयार नहीं हुए। उसके बाद उनकी पत्नी के कांग्रेस ज्वाइन करने पर ये बात कही कि सिद्धू भी कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।
सूत्रों की माने तो सिद्धू ने कांग्रेस में डिप्टी मुख्यमंत्री के पद के लिए अपने नाम की दावेदारी मांगी है। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बात से साफ इंकार कर कर दिया। कैप्टन अमरिंदर ने साफ कहा कि सिद्धू को डिप्टी सीएम पद का कोई ऑफर नहीं दिया गया है। नवजोत सिंह सिद्धू अपनी मर्जी से कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
सिद्धू की जगह इस सीट पर लुधियाना ईस्ट सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को भी उतारा जा सकता है। वैसे वहीं कांग्रेस में भी टिकट को लेकर अदंरूनी कलह कम नहीं है।
लुधियाना सीट पर सीनियर नेता मनीष तिवारी को टिकट दिए जाने का बिट्टू विरोध कर रहे हैं। बिट्टू के समर्थन में लुधियाना वेस्ट से कांग्रेस के विधायक भारत भूषण आशु भी हैं। इसलिए कांग्रेस ने अभी तक इन सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
इसे भी पढ़ें: यूपी में सपा के बाद अब पंजाब कांग्रेस में बगावत, मनीष तिवारी को टिकट देने पर बिट्टू कर सकते हैं विद्रोह
लुधियाना, लांबी और जलालाबाद के उम्मीदवारों पर आखिरी फैसला पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी लेगें।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए