logo-image

भारत-फ्रांस के बीच राफेल डील हुई पूरी, शुक्रवार को लगेगी मुहर

राफेल डील को लेकर भारत और फ्रांस के बीच समझौता हो गया है। दोनों देशों के अधिकारी इस डील पर अब 23 सितंबर को हस्ताक्षर करेंगे।

Updated on: 21 Sep 2016, 09:05 PM

नई दिल्ली:

राफेल डील को लेकर भारत और फ्रांस के बीच समझौता हो गया है। दोनों देशों के अधिकारी इस डील पर अब 23 सितंबर को हस्ताक्षर करेंगे। इस सौदे के तहत भारत को 36 राफेल लड़ाकू विमान मिलेगा। ये सभी राफेल फाइटर प्लेन अत्याधुनिक हथियारों और मिसाइलों से लैस हैं। ये दुनिया की सबसे घातक मेटेओर (METEOR) मिसाइल से लैस हैं जिसे हवा से हवा में मार करने में महारथ हासिल है।

बताया जा रहा है कि ये डील दोनों देशों के बीच करीब 59 हजार करोड़ में तय हुई है। इस लड़ाकू विमान को भारत आने में करीब 36 महीने लग जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः- अपनी शर्तों पर 'राफेल' खरीदेगा भारत, ये है विमान की खासियत