logo-image

आकाशवाणी ने लांच किया बलूची भाषा में मोबाइल ऐप

प्रसार भारती की रेडियो सेवा आकाशवाणी ने शुक्रवार को बलूची भाषा में लोगों को जानकारी देने के लिए एक मल्टीमीडिया वेबसाइट और मोबाइल एप की शुरुआत की।

Updated on: 16 Sep 2016, 11:45 PM

नई दिल्ली:

प्रसार भारती की रेडियो सेवा आकाशवाणी ने शुक्रवार को बलूची भाषा में लोगों को जानकारी देने के लिए एक मल्टीमीडिया वेबसाइट और मोबाइल एप की शुरुआत की। इस मौके पर प्रसार भारती के अध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश ने कहा कि यह कदम लोगों के आपसी संपर्क को जोड़ने और पड़ोसियों तक पहु्ंच बनाने का यह अच्छा माध्यम है जिसके लिए भारत कोशिश करता रहा है।

इससे पहले पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल-किला से अपने संबोधन के दौरान बलूचिस्तान और पीओके के लोगों पर पाकिस्तानी अत्याचार का मुद्दा उठाया था। भारत ने पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में बलूचिस्तान में अत्याचार का मुद्दा भी उठाया था।

प्रसार भारती के अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल ऐप और वेबपेज की शुरूआत सेवा में इजाफे की तरह है। इससे पहले आकाशवाणी की बलूच सेवा 1974 से ही वजूद में है।