क्या भारत के सामने टिक पाएगा पाकिस्तान?
भले से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ उरी में हुए आतंकवादी हमले को कश्मीर में उपजे हालातों का परिणाम बता रहे हों। लेकिन सब जानते हैं कि यह पाकिस्तान के साये में पल रहे आतंकियों की नापाक करतूत है।
नई दिल्ली:
भले ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ उरी में हुए आतंकवादी हमले को कश्मीर में उपजे हालातों का परिणाम बता रहे हों। लेकिन सब जानते हैं कि यह पाकिस्तान के साये में पल रहे आतंकियों की नापाक करतूत है। उरी हमले के बाद से एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। एक तरफ जहां पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से भारत को में आतंकी हमले और हिंसा की कोशिश करता है। वहीं दूसरी तरह भारत हमेशा आपसी सुलह पर जोर देता रहा है।
इतिहास गवाह है जब-जब भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति बनी है, तब-तब पाकिस्तान को भारत से मुंह की खानी पड़ी है।
आज हम आपको बताते हैं अगर दोनों देशों में एक बार फिर से युद्ध के हालात बनते हैं, तो दोनों में से कौन अधिक शक्तिशाली होगा। किससे पास सबसे अधिक परमाणु शक्तियां हैं और कौन युद्ध की स्थिति में किस पर भारी पड़ सकता है।
1. वर्तमान में भारतीय वायुसेना के पास 2,000 लड़ाकू विमान हैं और साथ ही उसने फ्रांस के साथ 36 राफेल खरीदने का सौदा भी किया है। वहीं भारत की तुलना में चीन और अन्य वैश्विक शक्तियों के दम पर कूदने वाले पाकिस्तान के पास केवल 900 लड़ाकू विमान हैं। जिससे वह चाहकर भी भारत का बाल बाका नहीं कर सकता है।
2. भारत में जवानों की संख्या 13,25,000 है। रिजर्व और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही यह संख्या बढ़कर 47,68,407 हो जाती है। इसके मुकाबले में पाकिस्तान के पास केवल 6,17,000 ही जवान हैं। रिजर्व और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मिलने के बाद भी 14,34,000 ही है, जो कि भारत की तुलना में बेहद कम है।
3. भारतीय सेना के पास टी—72 युद्धक टैंक—2414, टी—90 टैंक—807, अर्जुन एमके—11 टैंक—248 और टी—55 टैंक—550 जैसे टैंक हैं जबकि पाकिस्तान के पास 500 मुख्य युद्धक टैंक अल खालिद 320 टी—80 टैंक, 1300 अलजरार 85—11 और 69—11 टैंक, 50 जमीन और पानी दोनों पर चलने वाले टैंक।
4. भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है। वायुसेना में अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या 1,27,000 वहीं सेना में सक्रिय एयरक्राफ्ट 1,785 और एयरबेस—60 हैं। जबकि पाकिस्तान में वायुसेना में सैन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या 65,000 और सेवा में सक्रिय एयरक्राफ्ट—847, एयरबेस—9 हैं।
5. भारत के पास सबसे खतरनाक लड़ाकू विमान हैं, जिसमें से एक है 4.5 जेनेरेशन विमान सुखोई। इसे भारत ने रूस से खरीदा है। भारत के पास कुल 200 सुखोई विमान हैं। वहीं पाकिस्तानी सेना क्राफ्ट 120 चेंगदू एफ—7 पी, 60 एफ—7 पीजी फाइटर, 150 मिराज फाइटर, 30 जेएफ—17 थंडर फाइटर, 54 एफ—16 अमेरिकी लड़ाकू फाल्कन हैं, जो शायद ही पाकिस्तान को सपने में भी जीत दिला सकें।
6. भारत के पास कुल 14 पनडुब्बी हैं। इसमें से अरिहंत भारत की पहली स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी है, जो हाल ही में कमीशन की गई है। वहीं भारत को जवाब देने के लिए पाक के पास केवल 5 ही पनडुब्बी हैं। जो जीतने के लिए काफी नहीं है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी