logo-image

झांसी: किसान यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने उरी के शहीदों के लिए रखा 30 सेकेंड का मौन, देखें वीडियो

सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ामों के बीच राहुल ने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का माल्यार्पण किया। इसके बाद राहुल गांधी आम जनता को संबोधित किया।

Updated on: 18 Sep 2016, 03:29 PM

New Delhi:

यूपी में 2017 के चुनावों से पहले कांग्रेस ने यूपी में जनता के बीच अपनी चहलकदमी तेज़ कर दी है। झांसी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अपनी किसान यात्रा की शुरुआत कर दी। सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ामों के बीच राहुल ने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का माल्यार्पण किया। इसके बाद राहुल गांधी आम जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन के बाद राहुल गांधी एक बस में सवार हो गए और किसान यात्रा शुरु कर दी। इस यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। राहुल गांधी अंत में चिरगांव में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल उरई को रवाना हो जाएंगे। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन के अलावा कई अन्य जैसे कई नेता शामिल हुए।

 

अपनी किसान यात्रा के दौरान उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उरी में शहीद हुए जवानों के लिए किसान यात्रा के बीच 30 सेकेंड का मौन रखा।