logo-image

महाराष्ट्र: नेवल बेस के पास देखे गए संदिग्ध हथियारबंद, सर्च ऑपरेशन जारी

महाराष्ट्र के रायगढ़ में स्कूली बच्चों ने हथियारों से लैस कुछ संदिग्ध लोगों को देखा है। जिसके बाद आस-पास इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

Updated on: 22 Sep 2016, 05:24 PM

मुंबई:

महाराष्ट्र के रायगढ़ में स्कूली बच्चों ने हथियारों से लैस कुछ संदिग्ध लोगों को देखा है। जिसके बाद आस-पास इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई से सटे उरण इलाके में संदिग्ध लोगों की गतिविधियां देखे जाने पर नेवी, ऐंटी टेररिज़्म स्क्वॉड (एटीएस) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही है। महाराष्ट्र के डीजीपी सतीश माथुर ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस गंभीरता से इस पर नजर बनाए हुए है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

जिस स्कूल के बच्चों ने संदिग्धों को देखा, वो आईएनएस अभिमन्यु और नेवी बेस के बिल्कुल करीब है। इस मामले में स्थानीय मछुआरों से भी पूछताछ की जा रही है। मुंबई पुलिस ने आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है।

बच्चों ने दावा किया है कि उसने नेवी बेस कैंप के पास हथियारों से लैस 4-5 संदिग्ध लोगों को देखा था। जिसके बाद नेवी ने हाई अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि उरण मुंबई से 50 किमी. दूर है।