logo-image

वशिष्ठ नारायण सिंह बने बिहार जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष

जेडीयू के वशिष्ठ नेता नारायण सिंह सोमवार को औपचारिक रूप से बिहार प्रदेश जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष बन गए।

Updated on: 26 Sep 2016, 03:28 PM

नई दिल्ली:

जेडीयू के नेता वशिष्ठ नारायण सिंह सोमवार को औपचारिक रूप से बिहार प्रदेश जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष बन गए। एक दिन पहले ही इस पद के लिए उनका पुननिर्वाचन किया गया था। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव मौके पर मौजूद थे।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। वह इस पद के लिए नामांकन पत्र भरने वाले इकलौते उम्मीदवार थे।

राज्यसभा सदस्य सिंह ने कहा, "पार्टी के विस्तार के लिए कड़ी मेहनत को लेकर मेरी नजर साफ है।"