‘जॉली एलएलबी-2’ की शूटिंग के लिए बनारस पहुंचे अक्षय, पतंगबाजी का उठाया लुत्फ
अक्षय कुमार के साथ कॉमेडियन संजय सिंह और पूरी यूनिट मौजूद थी। सभी स्टार्स को देखने के लिए घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
वाराणसी:
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग मूवी जॉली एलएलबी-2 की शूटिंग के लिए काशी पहुंचे। उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ‘अपने आसपास की खूबसूरती को निहारने के लिए कुछ पल ले रहा हूं... गंगा में डुबकी लगाने के लिए लगभग तैयार हूं। आप क्या कहते हो?
Taking a moment to admire the beauty around...of the holy Ganges, almost tempted to take a dip, what say? pic.twitter.com/8HQnGKnowQ
— Akshay Kumar (@akshaykumar) 13 September 2016
अक्षय कुमार के साथ कॉमेडियन संजय सिंह और पूरी यूनिट मौजूद थी। सभी स्टार्स को देखने के लिए घाट पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। काशी के मशहूर चेतसिंह किले के पास गंगा में नाव पर फिल्म की शूटिंग हुई।
पतंगबाजी का लुत्फ उठाया
अक्षय कुमार ने एक वीडियो भी ट्वीट किया, जिसमें वो नाव पर खड़े होकर पतंग भी उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘’लाइट कम हो गई है और बादल छा गए हैं। कैमरामैन ने कहा है कि अब शूटिंग नहीं कर सकते हैं। इसलिए पतंग उड़ा रहे हैं। कभी सोचा नहीं था कि गंगा किनारे नाव पर खड़े होकर पतंग उड़ाया जाएगा।“
Impromptu kite flying session on the banks of River Ganga...BEST EXPERIENCE EVER!!!Couldn't be happier #simplejoys pic.twitter.com/DSldfeuUkm
— Akshay Kumar (@akshaykumar) 13 September 2016
नए लुक में फोटो की थी शेयर
अक्षय कुमार ने इसके पहले भी ट्विटर पर एक फोटो ट्वीट की थी। इसमें उन्होंने फिल्म में अपने लुक को साझा किया था। उन्होंने लिखा था, "नए फिल्म के लिए नए लुक के साथ नया दिन। जॉली एलएलबी- 2, 10 फरवरी, 2017 है फैसले का दिन!"
New day with a new look for a new film, let the mayhem begin! #JollyLLB2 it is! Judgement day 10th February, 2017! pic.twitter.com/QgfuXkrxFh
— Akshay Kumar (@akshaykumar) 18 July 2016
2013 में आई थी ‘जॉली एलएलबी’
साल 2013 में ‘जॉली एलएलबी’ आई थी। इस फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर हैं। ये एक संघर्ष कर रहे वकील की कहानी थी, जो हिट एंड रन मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लड़ता है। इस मूवी में अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए