इम्यूनिटी बढ़ाने के हर्बल तरीके, ये बढ़ाती है रोगों से लड़ने की शक्ति
इम्युन सिस्टम हमारे शरीर के अन्दर ही मौज़ूद रहता है और हमारे शरीर के अन्दर बाहर से आने वाले सभी किटाणुओं का मुकाबला कर हमें बीमारी से बचाता है।
नई दिल्ली:
आप अक्सर ही सुनते हैं कि इम्यूनिटी हमे काफ़ी सारी बीमारियों से बचाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इम्युनिटी है क्या ?
दरअसल इम्युन सिस्टम हमारे शरीर के अन्दर ही मौज़ूद रहता है और हमारे शरीर के अन्दर बाहर से आने वाले सभी किटाणुओं का मुकाबला कर हमें बीमारी से बचाता है। इम्युन सिस्टम को हिन्दी में रोग प्रतिरोधक क्षमता कहते हैं और बीमारियों से लड़ने की इस रोग प्रतिरोधक क्षमता को इम्युनिटी कहते हैं।
ऐसे में एक बात साफ है कि अगर खान- पान के ज़रिये इम्युनिटी को मजबूत रखा जाए तो कई सारी भयानक बीमारियों से बचा जा सकता है। अगर आप भी चाहते हैं कि हमेशा हेल्दी और फिट रहें और बीमारियां आपके पास आने से भी डरें, तो आप भी ऐसी चीज़ें खाएं, जिनसे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े।
इम्यूनिटी बढ़ानेवाले फूड्स
पालक- इसे सुपर फूड कहा जाता है। यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है और नई कोशिकाओं के निर्माण और डीएनए के रिपेयर में मदद करता है। हेल्दी रहने के लिए इसका भरपूर सेवन करें।
लहसुन- इसमें अलाइसिन नाम का तत्व होता है जो इंफेक्शन्स और बैक्टीरिया से लड़ता है। जो लोग लहसुन का नियमित सेवन करते हैं, उन्हें सर्दी और अन्य इंफेक्शन्स होने का खतरा कम रहता है। जो लोग कच्चे लहसून का सेवन करते हैं (हफ़्ते में 6 कलियां) उनमें कैंसर की संभावना 50% तक कम हो जाती है।
विटामिन डी- एक अध्ययन में पता चला कि जिन बच्चों को रोज़ाना विटामिन डी सप्लीमेंट्स दिए गए, उन्हें अन्य बच्चों के मुकाबले फ्लू होने की संभावना 40% तक कम हो गई। विटामिन डी के लिए धूप सबसे अच्छा श्रोत माना जाता है। इसके अलावा मछली खाने से भी विटामिन डी मिलता है।
दही- दही में प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में पाए जाता है। इसके नियमित सेवन से भी इम्यूनिटी बढ़ता है।
मशरूम- यह सेलिनियम (एक प्रकार का मिनरल) और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। सेलिनियम की कमी से फ्लू की संभावना बहुत हद तक बढ़ जाती है। साथ ही इसमें राइबोफ्लेविन और नायसिन भी पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को हेल्दी रखते हैं।
तरबूज़- इसमें स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट- ग्लूटाथायॉन होता है, जो इम्यून सिस्टम को मज़बूत करके इंफेक्शन्स से लड़ने में मदद करता है।
पत्तागोभी- इसमें इम्यूनिटी बढ़ानेवाले तत्व ग्लूटामाइन भरपूर मात्रा में होती है।
बादाम- विटामिन ई से भरपूर बादाम भी रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। साथ ही इसमें राइबोफ्लेविन और नायसिन भी होता है, जो तनाव के कारण हुए नुक़सान से उबरने में मदद करता है।
शकरकंद- एंटीऑक्सीडेंट्स और बीटाकेरोटीन से भरपूर शकरकंदरोगप्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है और कैंसर से भी बचाव करता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स- ब्रोकोली, हरी मिर्च, पपीता, संतरा, कीवी, स्ट्रॉबेरी, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां भी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, जो इम्यून सिस्टम को मज़बूत करके आपको हेल्दी रखती हैं।
सोल्यूबल फाइबर्स- सिट्रस फ्रूट्स, सेब, गाजर, बींस और ओट्स सोल्यूबल फाइबर्स से भरपूर होते हैं। ये शरीर को विभिन्न प्रकार के रोगों से लड़ने में मदद करते है।
ग्रीन टी- यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है कुछ शोध बताते हैं कि इसमें मौजूद पॉलीफीनॉल्स के एक प्रकार के कारण इंफ्लूएंज़ा के वायरस का ख़ात्मा होता है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह