सहारनपुर में विरोधियों पर बरसेंगी मायावती, कॉस मॉस मैदान में बड़ी रैली
सरसावा एयर बेस से सीधे हेलीकॉप्टर से जनसभा स्थल पहुंचेंगी मायावती
New Delhi:
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती रविवार को मेरठ सहारनपुर मंडल में एक बड़ी और अहम जनसभा को संबोधित करेंगी।
मेरठ-सहारनपुर मंडल में दिल्ली रोड स्थित कॉस मॉस मैदान में मायावती की ये रैली होगी जिसमें लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद है। मायवती तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे लखनऊ से चार्टर प्लेन से सहारनपुर के सरसावा एयर बेस पहुंचेंगी जहां से वो हेलीकॉप्टर से सीधे जनसभा स्थल जाएंगी। मायावती की रैली को सफल बनाने के लिए बीएसपी कार्यकर्ता दिन रात एक किए हुए हैं।
मायावती सहारनपुर में करीब 1 घंटे 15 मिनट तक लोगों को संबोधित करेंगी। गौरतलब है कि अगले साल यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अबतक जितने भी ओपिनियन पोल हुए हैं उसमें मायावती की पार्टी बीएसपी चुनाव में जीत की सबसे प्रबल दावेदार बन कर उभरी है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि