logo-image

बांद्रा रिक्लेमेशन पर मिला 6 फीट लंबा साँप

मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन पर 6 फीट लंबा साँप मिलने से खलबली मच गई। लोगों ने सांप देखते ही पुलिस को इसकी जानकारी दी जिसके बाद सांप को पकड़ लिया गया।

Updated on: 27 Sep 2016, 10:33 AM

नई दिल्ली:

 

मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन पर 6 फीट लंबा साँप मिलने से खलबली मच गई। लोगों ने सांप देखते ही पुलिस को इसकी जानकारी दी जिसके बाद सांप को पकड़ लिया गया।

गौरतलब है कि रोज की तरह लोग रात का भोजन करने के बाद बांद्रा रिक्लेमेशन पर टहलने गए थे तभी उन्होंने वहां एक बड़ा साप देखा। डरे लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन के एक सर्पमित्र मुरलीधर जाधव कॉल मिलते ही मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ लिया।

बताया जा रहा कि यह सांप कोई साधारण सांप नहीं बल्कि स्पेक्टकल कोबरा है जो कि भारत के सबसे जहरिले सांपो में से एक है।

कोबरा को पकड़ने के बाद अब उसे फारेस्ट डिपार्टमेंट को हैंडओवर करने की प्रक्रिया चल रही है।