पाकिस्तान के साथ मैच खेलने का सवाल ही नहीं: अनुराग ठाकुर
बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि भविष्य में भारत और पाकिस्तान के बीच किसी तरह के द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों को बहाल नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि इस बारे में सोचना ही नहीं है।
नई दिल्ली:
उरी में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के रिश्तों में खटास आना शुरु हो गई है। इसका असर अब खेलों पर भी दिखने लगा है। बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि भविष्य में भारत और पाकिस्तान के बीच किसी तरह के द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों को बहाल नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि इस बारे में सोचना ही नहीं है। BCCI अध्यक्ष ने ये बात बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद में कही। उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान को अब अगल-थलग करना बहुत अधिक महत्वपूर्ण है।
बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच सिरीज़ की बात पर चर्चा की गई थी लेकिन इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच कोई निष्कर्ष नहीं निकलने के बाद इस प्लान को ड्रॉप कर दिया गया और आगे ऐसा कोई इरादा नहीं है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य