राहुल गांधी ने CM अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- यूपी में नहीं चल रही है साइकिल
बता दें कि इसके पहले राहुल ने देवरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि मोदी जी अपनी दुनिया में ही मस्त रहते हैं।
जौनपुर (यूपी):
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को यूपी के सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार की साइकिल उत्तर प्रदेश में नहीं चल रही है।
राहुल ने खेतासराय में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पहले हाथी (बसपा का चुनाव निशान) को हटाया और साइकिल को लाए, लेकिन ये साइकिल (सपा का चुनाव निशान) यूपी में चल नहीं रही है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि ये साइकिल पंचर तो नहीं हुई या फिर किसी ने पीछे से बांध दी है, क्योंकि ये चल नहीं रही है।
बता दें कि इसके पहले राहुल ने देवरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि मोदी जी अपनी दुनिया में ही मस्त रहते हैं। उनका ध्यान तो अमेरिका या दूसरे देशों पर रहता है। उन्होंने हर किसी के खाते में 15-15 लाख रुपए भेजने और भारत में बुलेट ट्रेन लाने का वादा किया था, लेकिन ट्रेन का किराया बढ़ा दिया।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य