logo-image

भारत ने UN में उठाया बलूचिस्तान का मुद्दा, पाकिस्तान पर लगाए मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप

जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का 33वां सत्र संपन्न हुआ। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान पर हमला बोला।

Updated on: 15 Sep 2016, 04:11 AM

जिनेवा:

भारत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में पहली बार बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया। साथ ही पाकिस्तान पर पाक अधिकृत कश्मीर में मानव अधिकार के उल्लघंन का आरोप भी लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का 33वां सत्र संपन्न हुआ। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान पर हमला करते हुए कहा कि पाक के कब्जे वाले कश्मीर में गड़बड़ियां होने का मुख्य कारण आतंकवाद है, जो पाकिस्तान ने प्रायोजित की हैं।

भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि अजीत कुमार ने कहा कि पाकिस्तान के पिछले रिकॉर्ड सभी को पता है। कई देशों ने पाक को समझाया है कि सीमा पार हो रहे घुसपैठ को रोके और आतंकवाद को खत्म करे। साथ ही आतंकवाद के केंद्र के तौर पर काम करना बंद करे।

भारत की तारीफ, पाक पर हमला

अजीत कुमार ने आगे कहा कि भारत शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक समाज के तौर पर जाना जाता है। वहीं, पाकिस्तान में हालात विपरीत हैं। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और वहां जो भी गड़बड़ियां हो रही हैं वो पाकिस्तान द्वारा प्रयोजित हैं।

बलूचिस्तान पर क्या बोले अजीत कुमार

अजीत कुमार ने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है, जिसने बलूचिस्तान और कश्मीर के साथ-साथ अपने नागरिकों के साथ मानवाधिकारों का योजनाबद्ध तरीके से उल्लघंन किया है।