स्मार्ट सिटी की तीसरी लिस्ट मंगलवार को हो सकती है जारी
स्मार्ट सिटी की तीसरी लिस्ट मंगलवार को हो सकती है जारी
नई दिल्ली:
केंद्र सरकार स्मार्ट सिटी की तीसरी लिस्ट मंगलवार को जारी करेगी। 100 स्मार्ट सिटी में से अभी तक सरकार ने 33 जगहों के नाम का ऐलान किया जा चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि तीसरी लिस्ट में 23 और शहरों के नामों की घोषणा की जाएगी।
किसी भी शहर के चुनाव से पहले उसे दस प्वाइंट्स पर परखा जाता है तब उसे स्मार्ट सिटी बनाने के लिए लिस्ट में शामिल किया जाता है। अगर इन दस प्वाइंट्स में से किसी भी एक पर शहर खरा उतरने में नाकाम होता है तो उसे विचार के लिए रोक लिया जाता है।
किन बिंदुओं पर होता है स्मार्ट सिटी का चुनाव
1- बेहतर पर्याप्त जलापूर्ति
2- बिजली के लिए स्मार्ट इंतजाम
3- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सहित सफाई
4- सक्षम शहरी गतिशीलता और सार्वजनिक परिवहन
5- विशेषत: गरीबों के लिए किफायती आवास
6- सक्षम आईटी कनेक्टिविटी एवं डिजिटिलाइजेशन
7- सुशासन विशेषत: ई- गवर्नेस और नागरिक भागेदारी
8- सुस्थिर पर्यावरण
9- महिलाओं, बच्चों और वृद्ध नागरिकों की सुरक्षा
10- स्वास्थ्य और शिक्षा
केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद शहरों को साफ सुथरा रखने और विकसित बनाने के लिए सरकार ने ऐसा कदम उठाया है। इस लिस्ट में उन शहरों को शामिल किया जाता है जो केंद्र सरकार के द्वारा बनाए गए नियमों पर खरे उतरते हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय