क्या आप जानते हैं कौन से पेड़ हैं ग्रीन दिल्ली के हैरिटेज पेड़, जानिए यहाँ
दिल्ली सरकार ने ऐसे पेड़ों की सूची जारी की है जो हैरिटेज पेड़ हैं और जिनका ख्याल सरकार रखती है
नई दिल्ली:
क्या आपने कभी दिल्ली मेेें इन पेड़ों के इतिहास के बारे में जानने की कोशिश की है। दिल्ली में ऐसे पेड़ हैं जो राजधानी में सालों से हैं और उनको हैरिटेज पेड़ों की सूची में रखा गया है।
इसीलिए दिल्ली सरकार ने 16 हेरिटेज ट्री की पहली सूची जारी की है। नेचुरल हेरिटेज, प्राकृतिक विरासत की पहचान होते हैं और उसे शहर के इतिहास और विरासत से जोड़ने की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। दुनिया के कई बड़े शहरो में नेचुरल हेरिटेज को संजोया जाता है। अब दिल्ली भी ऐसे शहरो की कतार में शामिल हो गया है। आइए हम बताते हैं कि जब कभी आप इन जगहों पर घूमने जाएँ तो इन पेड़ों को जरूर देखिएगा।
1. बरगद का पेड़ - ये पेड़ एफएफआरओ में दाखिल होते वक्त मिलेगा जो कि बिकाजी कामा प्लेस में है
2. एलियान्थस का पेड़ - ये पेड़ तुग्लकाबाद के पश्चिमी खंडहरों के पास है
3. आम का पेड़ - ये पेड़ लोधी गार्डेन के उत्तर में बारह गुंबद के एकदम पास है
4. बरगद का पेड़ - ये इंडिया गेट के पूरब में 100 मीटर पर है
5. अर्जुन - ये राज घाट मेमोरियल पर है
6. अशोक का पेड़ - ये राज घाट मेमोरियल पर है
7. नीम - ये तीन मूर्ति और पुलिस स्टेशन के पास है
8. एलियान्थस का पेड़ - ये नेहरू पार्क में है
9. बरगद का पेड़ - ये मंडी हाउस में एन एस डी के पास है
10. सल्वादोरा - ये कुतूब मीनार के पास कुतुब मस्जिद के नजदीक है
11. पीपल का पेड़ - ये बर्मीज़ मिशन के पास है और कुतुब मीनार के दक्षिण में मेहरौली और गुड़गाँव रोड पर है
12. बरगद का पेड़ - ये कटवारिया सराय के सेन्ट्रल पार्क में मौजूद है
13. सेमल का पेड़ - ये तीन मूर्ति गार्डेन के अन्दर है
14. नीम का पेड़- आर्या नगर में कदम शरीफ मस्जिद के अन्दर है
15. पिलखाम - ये हौज़ खास आर्ट विलेज के डियर पार्क में है
16. इमली का पेड़ - ये हौज़ खास टैंक के उपर है जो कि आर्ट विलेज के गार्डेन में है
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी