logo-image

यूपी में 23 नौकरशाहों का ट्रांसफर, बी. चंद्रकला बनी मेरठ की डीएम

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। चर्चित आईएएस अधिकारी बी. चंद्रकला को मेरठ का डीएम बनाया गया है।

Updated on: 15 Sep 2016, 02:02 AM

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक खेमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। चर्चित आईएएस अधिकारी बी. चंद्रकला को मेरठ का डीएम बनाया गया है। वहीं चंद्रपाल सिंह को मैनपुरी जबकि संध्या तिवारी को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

बदांयू के डीएम चंद्र प्रकाश त्रिपाठी को राज्य सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं पवन कुमार को सिंचाई विभाग से हटाकर बदांयू जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

संभल के जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह को आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। वह भूपेन्द्र एस चौधरी की जगह लेंगे, जो अब संभल के जिलाधिकारी बनाये गये हैं।