पैन पैसीफिक ओपन: सानिया-बारबरा की जोड़ी ने जीता खिताब
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार बारबरा स्ट्राइकोवा ने पैन पैसीफिक ओपन के महिला डबल्स का खिताब जीत लिया है।
नई दिल्ली:
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार बारबरा स्ट्राइकोवा ने पैन पैसीफिक ओपन के महिला डबल्स का खिताब जीत लिया है। उन्होंने चीन की खिलाड़ी चेन लियांग और झाओशुआन यांग की जोड़ी को 6-1, 6-1 से मात दी है।
यह तीसरा मुकाबला है जब सानिया और बारबरा एक साथ खेल रही थी। दोनों की जोड़ी ने पिछले महीने मार्टिना हिंगिस और कोको वांदेवेघे को 7-5, 6-4 हराकर सिनसिनाटी ओपन का खिताब अपने नाम किया था। हालांकि यह जोड़ी सीधे सेटों में क्वार्टर फाइनल मैच हारकर यूएस ओपन से बाहर हो गई थी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां