logo-image

बिहार में शराब पीने के बाद अब झारखंड में 45 किलो गांजा खा गए चूहे

झारखंड के धनबाद में चूहों ने 45 किलोग्राम गांजा खा डाला। हाल ही में झारखंड के करीबी राज्य बिहार में चूहों के जब्त की गई शराब को पी डालने की खबर भी सामने आई थी।

Updated on: 25 Aug 2017, 06:58 AM

ऩई दिल्ली:

झारखंड के धनबाद में चूहों ने 45 किलोग्राम गांजा खा डाला। हाल ही में झारखंड के करीबी राज्य बिहार में चूहों के जब्त की गई शराब को पी डालने की खबर भी सामने आई थी।

ये मामला तब सामने आया जब धनबाद पुलिस ने कोर्ट में बताया कि बिहार से पश्चिम बंगाल तस्करी कर रहे आदमी से जब्त की गई 45 किलोग्राम गांजा को चूहे खा गए। धनबाद पुलिस ने 2016 में बरवादा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के तहत अंतरराज्यीय जीटी रोड (एनएच -2) से गांजे को जब्त कर लिया था।

इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बिहार के भोजपुर जिले के निवासी शिवाजी कुमार के रूप में की गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों से लगभग 145 किलोग्राम गांजा जब्त किया था।

जब्त किए गए गांजे को बारवादा पुलिस स्टेशन के गोदाम में जमा किया गया था।

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने कहा- राइट टू प्राइवेसी पर SC का फैसला नए युग की शुरुआत

पुलिस अधिकारी ने अदालत को बताया कि चूहे काफी मात्रा में गांजा चट कर गए हैं इसलिए जितना गांजा जब्त किया गया था उतना पेश नहीं किया जा सकता। इसमें से सौ किलो गांजा ही कोर्ट में पेश किया जा सका।

पुलिस ने कुमार को नारकोटिक ड्रग्स साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट, 1985 के तहत बुक किया था और पिछले महीने धनबाद अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया था।

इसी साल मई में बिहार पुलिस ने चूहों पर 9 लाख रुपए की शराब पी डालने का आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़ें: बिहार में चूहे पी रहे पकड़ी गई शराब, एसएसपी को हुआ शक, अब पुलिस का भी होगा ब्रेथ एनलाज़िंग टेस्ट