logo-image

मंदसौर हिंसा: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ओडिशा पहुंचे कृषि मंत्री की गाड़ी पर अंडा फेंक कर किया विरोध प्रदर्शन

मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस की किसानों पर फायरिंग और मामले पर कृषि मंत्री के रुख को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया।

Updated on: 10 Jun 2017, 05:41 PM

highlights

  • मंदसौर में पुलिस की किसानों पर फायरिंग और मामले पर कृषि मंत्री के रुख को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया
  • ओडिशा पुलिस ने भुवनेश्वर में कृषि मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद यूथ कांग्रेस के पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है

नई दिल्ली:

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ओडिशा गेस्ट हाउस पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह की गाड़ी पर अंडा फेंका। मंदसौर हिंसा के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राधा मोहन सिंह को काले झंडे भी दिखाए।

प्रदर्शन को लेकर ओडिशा पुलिस ने यूथ कांग्रेस के पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंदसौर में किसानों की आग में पूरा देश जल रहा है और केंद्रीय कृषि मंत्री योग करने में व्यस्त हैं। यह संवेदनहीनता का मामला है। कृषि मंत्री किसानों के दर्द को समझने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं।

बता दें कि मंदसौर हिंसा में 6 किसानो के मारे जाने के बाद से अब तक कृषि मंत्री एक बार भी घटना स्थल पर नहीं पहुंचे हैं।

मंदसौर: किसानों का आंदोलन जारी, कई गाड़ियों में लगाई आग, प्रशासन ने कर्फ्यू में दी 8 घंटे की ढील

हालांकि मंदसौर घटना के अगले दिन ही कृषि मंत्री बिहार के मोतीहारी में योग गुरु बाबा रामदेव के साथ मंच पर योग करते देखे गए थे। जिस पर उनकी काफी आलोचना हुई थी।

इस दौरान जब उनसे किसानों के आंदोलन के बारे में सवाल किया गया तो इसे टाल दिया। लेकिन बाद में उन्होंने किसान आंदोलन को कांग्रेस की साजिश कहकर पल्ला झाड़ लिया था।

वहीं कृषि मंत्री ने गुरुवार को कहा, 'आज जो लोग किसानों की चिंता करने का नाटक कर रहे हैं, तो आखिर यह समस्या किसकी देन है।' उन्होंने कहा कि मंदसौर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और किसानों के फायदे के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं।

और पढ़ें: मालवा इलाके में फैला किसान आंदोलन, किसानों और पुलिस के बीच झड़प

कृषि मंत्री ने ट्विटर के जरिए भी अपनी बात रखी। किसान आंदोलन के बाद विपक्ष के निशाने पर आए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का समर्थन करते हुए राधा मोहन सिंह ने कहा, 'मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज जी देश में सबसे ज्यादा किसानों की चिंता करने वाले मुख्यमंत्री हैं।' उन्होंने ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति करने वाले न देश का और न ही किसान का भला चाहते हैं।

इस बयान से नाराज़ कांग्रेसी कार्याकर्ताओं ने मंत्री पर अंडा फेंककर अपना विरोध प्रदर्शन ज़ाहिर किया है।

और पढ़ें: मंदसौर हिंसा: किसान आंदोलन के हिंसक होने के बाद बैकफुट पर शिवराज सरकार, बातचीत के लिए तैयार