झारखंड: पारा-शिक्षक की हत्या के मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का को उम्रकैद
राज्य के पूर्व मंत्री व अब झारखंड पार्टी के अकेले विधायक एनोस एक्का को मंगलवार को एक पारा-शिक्षक की हत्या के मामले में झारखंड की एक अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
रांची:
राज्य के पूर्व मंत्री व अब झारखंड पार्टी के अकेले विधायक एनोस एक्का को मंगलवार को एक पारा-शिक्षक की हत्या के मामले में झारखंड की एक अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
सिमडेगा जिला अदालत ने 30 जून को एक्का को पारा शिक्षक मनोज कुमार की हत्या का दोषी करार दिया था। न्यायाधीश नीरज श्रीवास्तव की अदालत ने मंगलवार को उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई और उन पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।
दो साल से ज्यादा अवधि की सजा पाने के कारण वर्तमान राज्य विधानसभा की सदस्यता खोने वाले एक्का चौथे विधायक हैं।
एक्का ने 2005 से 2009 के बीच राज्य में सरकारों के गठन व गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके समर्थन से मधु कोड़ा 2006 में मुख्यमंत्री बने थे और इसके बाद वह भाजपा की अगुवाई वाली अर्जुन मुंडा की सरकार में मंत्री रहे।
मनोज कुमार एक पारा शिक्षक थे जो एनोस एक्का की पार्टी से जुड़े थे। वह सिमडेगा के कोलीबेरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक लोकप्रिय नेता थे। इस निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान में एक्का विधायक है।
साल 2014 के विधानसभा चुनावों से पहले मनोज कुमार ने एनोस एक्का का साथ छोड़ दिया और दूसरे उम्मीदवार का समर्थन किया। मनोज का एनोस एक्का के इशारे पर बंदूकधारियों ने अपहरण कर लिया और बाद में उनका शव जंगल में पाया गया।
मनोज कुमार के परिवार के सदस्यों ने एनोस एक्का के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। बाद में एक्का को गिरफ्तार किया गया।
और पढ़ें: बारिश के आसार के बीच 3,499 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Types Of Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष क्या है? यहां जानें इसके प्रभाव और प्रकार के बारे में