logo-image

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। बाढ़ से 13 जिलों के 3.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।

Updated on: 05 Jul 2017, 12:10 AM

नई दिल्ली:

असम में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। बाढ़ से 13 जिलों के 3.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। राज्य के लखीमपुर, गोलाघाट, जोरहट, काचर, धीमाजी, बिस्वनाथ, करीमगंज, शोणितपुर, दरांग, होजई, मजुली, बारपेटा व नागौन जिलों में 740 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

करीमगंज जिले में हालात बदतर हो रही है, जबकि बाढ़ के पानी से 200 से ज्यादा गांव डूबे हुए हैं, जिससे दो लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि अब तक बाढ़ से एक व्यक्ति की जान गई है। लखीमपुर जिले में सोमवार को एक नाबालिग लड़की की डूबने से मौत हो गई।

लखीमपुर में भी 150 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित है, जहां करीब एक लाख लोग असहाय पड़े हुए हैं। बाढ़ से राज्य में 14,884 हेक्टेयर खेतों में लगी फसलें भी प्रभावित हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: चीन का पीछे हटने से इनकार, कहा-भारत तय करे वह युद्ध चाहता है या शांति