logo-image

एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी: सुशांत ने किया एक्टिंग में कमाल, धोनी के स्टाइल को बखूबी पर्दे पर उतारा

लंबे समय से दर्शकों के इंतजार के बाद धोनी के जीवन पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी रिलीज हो गई है।

Updated on: 30 Sep 2016, 01:30 PM

New Delhi:

लंबे समय से दर्शकों के इंतजार के बाद धोनी के जीवन पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज हो गई है। एक सफल कप्तान के रूप में धोनी के बारे में हम सब काफी कुछ जानते हैं, लेकिन इस चमकती जिंदगी के पीछे छिपी संघर्ष की कहानी कम ही लोगों को पता है। धोनी के कुछ अनछुए पहलुओं को बताती इस फिल्म का डायरेक्शन नीरज पांडे ने किया है।

कहानी-
किस तरह छोटे से शहर रांची के रहने वाले धोनी का जुनून उनके मां-पिता के सपनों पर भारी पड़ जाता है। धोनी का जुनून उन्हें रांची की गलियों से निकालकर इंटरनेशनल क्रिकेट में नाम दिलाता है। फिल्म के फर्स्ट हाफ में जहां धोनी के डिस्ट्रिक लेवल के संघर्ष और नौकरी की जद्दोजहद को दर्शाया गया है। वहीं दूसरे हॉफ में धोनी के फुल टाइम क्रिकेटर व जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दिखाया है। टीम के साथ उनकी बॉन्डिंग और उनकी लव लाइफ के कुछ छुपे से पहलुओं को भी दिखा कर मनोरंजन का तड़का लगाया है। फिल्म कहानी थोड़ी लंबी और खिची सी है पर इसको इंट्रेस्टिंग तरीके से फिल्माया गया है।

एक्टिंग-
सुशांत सिंह की बेहतरीन एक्टिंग ने स्क्रीन पर धोनी को रोल को लाइव कर दिया है। स्क्रीन पर धोनी के रोल के लिए की गई सुशांत की मेहनत साफ़ दिखाई देती है। धोनी की चाल-ढ़ाल और शॉट्स को सुशांत ने हूबहू निभाया है। इसके अलावा कियारा और दिशा कम टाइम के लिए स्क्रीन पर दिखाई दीं लेकिन दोनों ने अपने रोल को अच्छे से प्ले किया है।

डायरेक्शन-
नीरज पांडे ने धोनी से जुड़ी हर छोटी छोटी बात को फिल्म में दिखाने की कोशिश की है। नीरज ने कोशिश की है कि धोनी की जिंदगी को ज्यादा से ज्यादा करीब से दिखाया जाए। फिल्म का डायरेक्शन अच्छा है और यह फिल्म शुरू से अंत तक दर्शकों को बांधे रखने में भी कामयाब होती है।

म्यूजिक-
फिल्म के गाने और बैकग्राउंड स्कोर अच्छा है। अमाल मलिक और रोचक कोहली के गाने पहले से ही पसंद किए जा रहे हैं। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर बेहतरीन है।

क्यों देखें-
अगर आप धोनी के फैन हैं तब तो आपको ये मूवी बेशक पसंद आएगी लेकिन अगर आप धोनी के फैन नहीं हैं तो भी आप इस पैसा वसूल मूवी को देख सकते हैं।