logo-image

विंबलडन के वूमेंस डबल्स में सानिया मिर्जा और किस्र्टेन फ्लिपकेंस हारी

भारत की सानिया मिर्जा बेल्जियम की अपनी जोड़ीदार किस्र्टेन फ्लिपकेंस के साथ सोमवार को साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के महिला युगल वर्ग में हारकर बाहर हो गईं।

Updated on: 11 Jul 2017, 12:16 AM

नई दिल्ली:

पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल खिलाड़ी भारत की सानिया मिर्जा बेल्जियम की अपनी जोड़ीदार किस्र्टेन फ्लिपकेंस के साथ सोमवार को साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के महिला युगल वर्ग में हारकर बाहर हो गईं।

सानिया-फ्लिपकेंस की जोड़ी को अंतिम-16 दौर के मैच में सानिया की पूर्व जोड़ीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने ताइवान की यंग जान के साथ मिलकर हराया।

हिंगिस-यंग की जोड़ी ने सानिया-फ्लिपकेंस की 13वीं वरीय जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराया। सानिया-फ्लिपकेंस की जोड़ी पूरे मैच के दौरान अपनी विपक्षी जोड़ी को जरा भी टक्कर देती नजर नहीं आई।

गौरतलब है कि पिछले साल सानिया ने अपनी जोड़ी मार्टिना हिंगिस के साथ ही बनाई थी। 2016 में दोनों ने साथ मिलकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन भी जीता था।

इसे भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले की राजनीति से लेकर खेल जगत तक कड़ी निंदा