साक्षी मलिक ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई किया, गीता फोगाट 'दंगल' से बाहर
रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने 2018 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल (कॉमनवेल्थ गेम्स) के 62 किलोग्राम वर्ग के लिए क्वालीफाइ कर लिया है।
नई दिल्ली:
रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने 2018 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल (कॉमनवेल्थ गेम्स) के 62 किलोग्राम वर्ग के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
अगले साल राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।
2018 में किर्गिस्तान में होने वाले सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय महिला रेसलर टीम का चयन ट्रायल लखनऊ एसटीसी में आयोजित किया गया था।
हालांकि गीता फोगाट फ्रीस्टाइल स्पर्धा के लिए 62 किलोग्राम भार वर्ग में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही।
दोनों टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने वालों में विनेश फोगाट (50 किलोग्राम), पूजा ढांढ़ा (57 किलोग्राम), बबीता कुमारी (54 किलोग्राम), दिव्या किरण (68 किलोग्राम) और किरण (76 किलोग्राम) शामिल हैं।
इससे पहले शुक्रवार को दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने भी 74 किलोग्राम वर्ग में जीतेन्द्र कुमार को हराकर राष्ट्रमंडल खेल 2018 के लिए क्वालीफाई किया था।
और पढ़ें: WATCH: पहलवान सुशील कुमार और उनके सर्मथकों के खिलाफ FIR, नवीन राणा ने की थी शिकायत
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य