कलमाड़ी और चौटाला को अध्यक्ष पद से हटाने के बाद खेल मंत्रालय ने रद्द किया आईओए का निलंबन
आईओए के इस फैसले के बाद सरकार ने भी भारतीय ओलंपिक संघ के अस्थायी निलंबन को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला किया।
नई दिल्ली:
खेल मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ पर लगा बैन हटा लिया है। मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ पर यह बैन तब लगाया था जब राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के आरोप में फंसे सुरेश कलमाड़ी और अभय चौटाला को आजीवन अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर दिया था।
केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भ्रष्टाचार के आरोपी कलमाड़ी और चौटाला को आईओए का आजीवन अध्यक्ष बनाने के फैसले का कड़ा विरोध करते हुए आईओए को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया था और आईओए को अपने इस फैसले को वापस लेने को कहा था।
फैसला वापस लेने के बाद मंत्रालय ने भारतीय ओलंपिक संघ पर लगा बैन हटा दिया है।
#FLASH Sports Ministry lifts ban on Indian Olympic Association (IOA)
— ANI (@ANI_news) January 13, 2017
आईओए ने अपनी गलती मानते हुये कलमाड़ी और चौटाला की नियुक्ति रद्द कर दी और तब खेल मंत्री विजय गोयल ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा था कि उनका मकसद किसी फैडरेशन से टकराना नहीं है।
इसे भी पढ़ेंः खेल मंत्रालय ने आईओए के खिलाफ जारी किया कारण बताओ नोटिस
आईओए के इस फैसले के बाद सरकार ने भी भारतीय ओलंपिक संघ के अस्थायी निलंबन को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला किया। शुक्रवार को जारी एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी