कबड्डी विश्व कप 2016 : रोमांचक मुकाबले में हारा भारत
दक्षिण कोरिया ने भारत को हराकर कबड्डी विश्व कप का विजयी आगाज किया है। शुक्रवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत को 34-32 से हार का सामना करना पड़ा।
अहमदाबाद:
दक्षिण कोरिया ने भारत को हराकर कबड्डी विश्व कप का विजयी आगाज किया है। शुक्रवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत को 34-32 से हार का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद 'द एरिना बाय ट्रांसस्टेडिया' में खेले गए मैच में मेहमान टीम दक्षिण कोरिया ने अंतिम पलों में भारत को हराया।
पहले हाफ में भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और मेजबान टीम ने 18-13 से बढ़त हासिल कर ली। लेकिन दूसरे हाफ में भारत को निराशा हाथ लगी। दक्षिण कोरिया ने दूसरे हाफ में आते ही दो अंक हासिल किए। लेकिन, भारत ने लगातार तीन अंक लेते हुए स्कोर 21-15 कर लिया।
इसके बाद दक्षिण कोरिया ने दमदार वापसी की और स्कोर 26-28 कर लिया। फिर 34-32 कर जीत हासिल कर ली।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां