बॉक्सिंग: युवा महिला विश्व चैम्पियनशिप में भारत की एतिहासिक सफलता, जीते 5 गोल्ड
भारत के लिए नीतू, ज्योति, साक्षी और शशि चोपड़ा ने गोल्ड जीते। नीतू ने लाइटफ्लाईवेट कटेगरी में सोना जीता जबकि ज्योति ने फ्लाइवेट में बाजी मारी।
गुवाहाटी:
भारत ने रविवार को खत्म हुए एआईबीए युवा महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के अंतिम दिन पांच गोल्ड मेडल जीतकर ऐतिहासिक सफलता दर्ज की। भारत के लिए नीतू, ज्योति, साक्षी, शशि चोपड़ा और अनकुशिता बोरो ने गोल्ड जीते।
नीतू ने लाइटफ्लाईवेट कटेगरी में सोना जीता जबकि ज्योति ने फ्लाइवेट में बाजी मारी। इसी तरह साक्षी ने बेंटमवेट वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। शशि ने फीदरवेट कटेगरी में सोना जीता। असम की अनकुशिता बोरो ने 64 किलोग्राम वर्ग में गोल्डन पंच लगाया।
नीतू ने फाइनल में कजाकिस्तान की झाजिरा उराकबायेवा को 5-0 से हराया। दूसरी ओर, ज्योति ने रूस की एकातेरिना मोलचानोवा को इसी अंतर से पराजित कर अपनी टीम को दूसरा स्वर्ण दिलाया।
बेंटम वेट के फाइनल में साक्षी ने इंग्लैंड की इवी जेन स्मिथ को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर पहला स्थान हासिल किया जबकि फीदरवेट में शशि ने वियतनाम की नगोक जो होंग को 4-1 से परास्त किया।
स्थानीय खिलाड़ी अंकुशिता ने फाइनल में रूस की एकातेरिना डेनिक को 4-1 से हराया। अंकुशिता को टूर्नामेंट का श्रेष्ठ मुक्केबाज चुना गया। इस बीच भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को दो-दो लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें: एक कैलेंडर में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान बने विराट कोहली
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें