डेनमार्क ओपन: सायना नेहवाल की चुनौती क्वॉर्टर फाइनल में खत्म, जापानी खिलाड़ी ने हराया
पहले दौर में स्पेन की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलीना मारिन को मात देने वाली सायना ने दूसरे दौर में थाईलैंड की नितचाओन जिंदापोल को 42 मिनट में हराते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।
नई दिल्ली:
भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। सायना को पांचवी वरीयता वाली जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुची ने सीधे सेटों में हराया। अकाने ने सायना को 21-10, 21-13 से मात दी।
अकाने मैच के शुरू से ही सायना पर हावी दिखीं। इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि जापान की बैडमिंटन खिलाड़ी यामागुची ने केवल 29 मिनट के भीतर 12वीं विश्व वरीयता प्राप्त सायना को हराया।
सायना की हार के साथ ही महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। इस हार के साथ ही सायना दूसरी बार टूनार्मेंट में खिताबी जीत हासिल करने चूक गईं। उन्होंने 2012 में खिताबी जीत हासिल की थी।
सायना और यामागुची का सामना अब तक दो बार एक-दूसरे हो चुका है। चीन ओपन में सायना और मलेशिया ओपन में यामागुची ने जीत हासिल की थी, जिससे दोनों के बीच मुकाबलों का स्कोर 1-1 से बराबर था। इस टूनार्मेंट में जीत के साथ यामागुची ने 2-1 से बढ़त बना ली है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें