बैटमिंटन : भारत ने जीती दक्षिण एशियाई चैम्पियनशिप
भारत ने मंगलवार को नेपाल को 3-0 से हराकर पहले दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का टीम खिताब अपने नाम कर लिया।
नई दिल्ली:
भारत ने मंगलवार को नेपाल को 3-0 से हराकर पहले दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का टीम खिताब अपने नाम कर लिया। तरुण राम फूकन इंडोर स्टेडियम में भारत के लिए आर्यमान टंडन ने एकल वर्ग में पहला मुकाबला जीता। टंडन ने नेपाल के दीपेश धामी को 21-9, 21-15 से हराया।
इसके बाद स्थानीय स्टार अश्मिता चालीहा ने महिला एकल में रासिला महाराजन को 21-9, 21-6 से हराकर भारत को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी। लड़कों के युगल मुकाबले में अर्निताप दासगुप्ता और कृष्ण प्रसाद जी. ने दिपेश और नबीन श्रेष्ठ को 21-4, 21-11 से हराते हुए भारत की जीत पक्की कर दी।
इसे भी पढ़ेंः अयोध्या विवाद मामला को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आठ फरवरी तक टली सुनवाई
अब इस टूर्नामेंट में बुधवार से व्यक्तिगत मुकाबले खेले जाएंगे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें