logo-image

एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप: भारत के झोले में आए कुल 12 गोल्ड, आखिरी दिन विवाद ने बिगाड़ा खेल

चैम्पियनशिप में भारत ने कुल 12 स्वर्ण पदक हासिल किए। साथ ही भारतीय दल की झोली में पांच रजत पदक और 12 कांस्य पदक भी आए।

Updated on: 10 Jul 2017, 12:15 AM

highlights

  • भुवनेश्वर में 22वें एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का रविवार को हुआ समापन
  • भारत के नाम 12 गोलेड सहित 29 मेडल, चीन दूसरे पायदान पर
  • आखिरी दिन अर्चना अधव के गोल्ड छिने जाने से मजा हुआ किरकिरा

नई दिल्ली:

कुछ अच्छे और कुछ बुरे लम्हों के साथ भारत ने भुवनेश्वर में रविवार को खत्म हुए 22वें एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। चैम्पियनशिप के आखिरी दिन भारत की झोली में पांच स्वर्ण पदक आए।

चैम्पियनशिप में भारत ने कुल 12 स्वर्ण पदक हासिल किए। साथ ही भारतीय दल की झोली में पांच रजत पदक और 12 कांस्य पदक भी आए।

एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारत ने एशियाई चैम्पियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2013 में चीन के वुहान में किया था, जहां भारत ने चार स्वर्ण के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था।

एशियाई क्षेत्र में दिग्गज चीन ने दूसरा स्थान हासिल किया, हालांकि पदकों के मामले में वह भारत से काफी पीछे रहा। चीन ने आठ स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक हासिल किए।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा, रोहित शर्मा और पांड्या की वापसी

तीसरा स्थान कजाकिस्तान को मिला। कजाकिस्तान ने चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए।

आखिरी दिन इन भारतीय खिलाड़ियों ने जीत मेडल

भारत के लिए रविवार को नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में, गोविंदन लक्ष्मणन ने पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में, स्वप्ना बर्मन ने महिलाओं की हेप्टाथलॉन स्पर्धा में और पुरुष और महिला टीमों ने चार गुणा 400 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक हासिल किए।

यह भी पढ़ें: फखर जमान ने किया खुलासा, फाइनल मैच में विराट और बुमराह ने किया था स्लेज

नीरज ने 85.23 मीटर दूरी हासिल करते हुए टूर्नामेंट में नया कीर्तिमान रचा। इसी स्पर्धा में भारत के देविंदर सिंह कांग ने कांस्य पदक हासिल किया। पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में गोपी थोनकल ने दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। पुरुषों की 800 मीटर रेस में भारत के जिन्सन जॉनसन ने कांस्य पदक हासिल किया।

जब विवादों ने बिगाड़ा भारत का खेल

चैम्पियनशिप का आखिरी दिन भारत के लिए विवादास्पद भी रहा, जब महिलाओं की 800 मीटर स्पर्धा में सबसे आगे रहते हुए फिनिश लाइन पार करने वाली अर्चना अधव का स्वर्ण पदक श्रीलंका की प्रतिद्वंद्वी निमाली वालिवार्शा कोंडा को धक्का देने के कारण छीन लिया गया।

अर्चना ने आखिरी लैप में गजब की तेजी दिखाते हुए दो मिनट पांच सेकेंड में फिनिश लाइन पार की। लेकिन अधव को अयोग्य करार दिए जाने के बाद निमाली (2:05.23) को विजेता घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें: 'जुड़वा 2' में सलमान खान भी आएंगे नजर, ट्विटर पर शेयर की ये तस्वीर