तीरंदाजी विश्व कप : शंघाई में अभिषेक ओर ज्योति ने साधा निशाना, जीता कांस्य पदक
भारत के तीरंदाज अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेनाम ने यहां जारी तीरंदाजी विश्व कप के कम्पाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।
शंघाई:
भारत के तीरंदाज अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेनाम ने यहां जारी तीरंदाजी विश्व कप के कम्पाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय टीम ने शनिवार को तुर्की के डेमर एलामागास्ली और येसीम बोस्टन की टीम को मात दी। भारतीय टीम ने एक कड़े मुकाबले में तुर्की को 154-148 से हराया।
'ईएसपीएन' के अनुसार, इस जीत के बाद अभिषेक वर्मा के विश्व कप में अब तक सात पदक हो गए हैं और विश्व कप में कम्पाउंड स्पर्धा में भारत का यह दूसरा पदक है। पहला पदक 2017 विश्व कप में अया था जहां वर्मा ने 15 वर्षीय दिव्या धयाल के साथ पदक जीता था।
विश्व कप में वर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 2017 में पुरुषों के कम्पाउंड टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया था।
इससे पहले, वर्मा ने 2015 मैक्सिको विश्वकप फाइनल में पुरुषों की एकल स्पर्धा में रजत पदक जीता था।
यह भी पढ़ें: IPL 2018: मैच जीतने के बाद धोनी ने बनाए बेटी जीवा के बाल, वीडियो वायरल
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय