logo-image

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 407 अंकों के साथ 34 हजार पर बंद

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 407.40 अंकों की गिरावट के साथ 34,005.76 पर और निफ्टी 121.90 अंकों की गिरावट के साथ 10,454.95 पर बंद हुआ।

Updated on: 09 Feb 2018, 05:52 PM

नई दिल्ली:

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 407.40 अंकों की गिरावट के साथ 34,005.76 पर और निफ्टी 121.90 अंकों की गिरावट के साथ 10,454.95 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 410.17 अंकों की गिरावट के साथ 34,002.45 पर खुला और 407.40 अंकों या 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 34,005.76 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,070.73 के ऊपरी और 33,849.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 14.16 अंकों की गिरावट के साथ 16,634.91 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 41.79 अंकों की गिरावट के साथ 18,172.98 पर बंद हुआ।

और पढ़ें- UP: गर्लफ्रेंड की शर्त पूरी करने युवक ने की पिता की हत्या, ये है वजह

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 160.35 अंकों की गिरावट के साथ 10,416.50 पर खुला और 121.90 अंकों या 1.15 फीसदी की गिरावट के साथ 10,454.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,480.20 के ऊपरी और 10,398.20 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में सात सेक्टरों में तेजी रही। धातु (1.25 फीसदी), रियल्टी (0.56 फीसदी), ऊर्जा (0.37 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.34 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (0.33 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- बैंकिंग सेवाएं (1.75 फीसदी), वित्त (1.54 फीसदी), दूरसंचार (1.15 फीसदी), वाहन (0.95 फीसदी) और औद्योगिक (0.90 फीसदी)।

और पढ़ेंः बाजार की गिरावट पर ब्रेक, सेंसेक्स में आई 330 अंकों की तेजी