236 अंकों की गिरावट के साथ सेंसेक्स 33,774 पर बंद, निफ्टी 74 अंक फिसला
देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 236.10 अंकों की गिरावट के साथ 33,774.66 पर और निफ्टी 73.90 अंकों की गिरावट के साथ 10,378.40 पर बंद हुए।
नई दिल्ली:
देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 236.10 अंकों की गिरावट के साथ 33,774.66 पर और निफ्टी 73.90 अंकों की गिरावट के साथ 10,378.40 पर बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 43.19 अंकों की तेजी के साथ 34,053.95 पर खुला और 236.10 अंकों या 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 33,774.66 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,122.96 के ऊपरी और 33,554.37 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 173.69 अंकों की गिरावट के साथ 16,428.66 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 178.67 अंकों की गिरावट के साथ 17,857.08 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 36.6 अंकों की तेजी के साथ 10,488.90 पर खुला और 73.90 अंकों या 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 10,378.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,489.35 के ऊपरी और 10,302.75 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- धातु (1.60 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.56 फीसदी), उद्योग (1.34 फीसदी), आधारभूत सामाग्री (1.17 फीसदी) और रियल्टी (1.12 फीसदी)।
और पढ़ें: PNB फर्ज़ीवाड़ा: CBI गीतांजलि समूह की 18 सहायक कंपनियों की कर रही है जांच
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Principles Of Hinduism : क्या हैं हिंदू धर्म के सिद्धांत, 99% हिंदू हैं इससे अनजान
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म की बड़ी भविष्यवाणी- 100 साल बाद यह होगा हिंदू धर्म का भविष्य