कर्ज में डूबी एयर इंडिया, VVIP के लिए बोइंग खरीदने के लिए मांग रहा लोन
इन 3 बोइंग विमानों में से 2 का इस्तेमाल वीवीआईपी लोगों के लिए किया जाएगा। रविवार को एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।
नई दिल्ली:
एयर इंडिया एक तरफ पूरी तरह से कर्ज़ में डूबा है वहीं दूसरी तरफ़ 3 बोइंग विमानों की खरीद के लिए 53.5 करोड़ डॉलर (3.46 हजार करोड़ रुपये) के लोन की तलाश में है।
इन 3 बोइंग विमानों में से 2 का इस्तेमाल वीवीआईपी लोगों के लिए किया जाएगा। रविवार को एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।
एयर इंडिया ने निविदा निकालने के 3 हफ्ते के अंदर लोन की राशि में 2 करोड़ डॉलर की कमी कर दी है। इससे पहले एयर इंडिया ने 3 विमानों की खरीद के लिए 55.5 करोड़ डॉलर के लोन की इच्छा जताई थी।
तीन B777-300 ईआर विमानों की आपूर्ति अगले साल फरवरी तक होना तय है। इनमें से दो की आपूर्ति जनवरी में ही हो जाने की उम्मीद है।
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि आवश्यक बदलावों के बाद दो विमानों को उस बेड़े में शामिल किया जाएगा जिसका इस्तेमाल राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को लाने-लेजाने में किया जाता है।
कंपनी ने हालांकि लोन की राशि कम करने के पीछे कोई ठोस वजह नहीं बताई है।
2006 में एयर इंडिया ने 68 बोइंग विमानों के लिए ऑर्डर दिया था। जिसमें से 27 ड्रीमलाइनर्स, 15 B777-300 ईआर, 8 B777-200 एलआर और 18 B737-800 थे।
सरकार द्वारा संचालित एयरलाइंस को इनमें से 65 विमानों कि डिलिवरी हो चुकी है। एयर इंडिया के पास अभी 115 विमानों का बेड़ा है। एयर इंडिया के B777-300 विमान में यात्रियों के बैठने के लिए 342 सीटें हैं।
एयर इंडिया SBI को बेचेगी 50 करोड़ की प्रॉपर्टी, 1,500 करोड़ का है कर्ज़
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
धर्म-कर्म
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य
-
Shani Dev: शनिदेव को क्यों चढ़ाते हैं सरसों का तेल, जानें कारण और इसे चढ़ाने का सही तरीका