logo-image

महाराष्ट्र: महिला ने रेलवे स्टेशन पर बच्चे को दिया जन्म, पुलिस ने की मदद

डिलीवरी के बाद मां और नवजात बच्चे को सिविल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। यहां दोनों की हालत अच्छी बताई जा रही है।

Updated on: 22 Jun 2017, 09:40 AM

मुंबई:

महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला ने रेलवे स्टेशन पर ही बच्चे को जन्म दिया। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने महिला की पूरी मदद की और प्लेटफॉर्म पर ही बच्चे की डिलीवरी कराई।

जानकारी के मुताबिक, 24 साल की मीनाक्षी जाधव अपने पति संदेश जाधव के साथ ठाणे के रेलवे स्टेशन पहुंची। उन्हें घाटकोपर के एक अस्पताल में जाने के लिए लोकल ट्रेन पकड़ना था। लेकिन इसके पहले ही उसे लेबर पेन शुरू हो गया।

मीनाक्षी को दर्द से तपड़ते देख उसके पति ने मदद के लिए गुहार लगाई। वहां मौजूद आरपीएफ ऑफिसर शोभा मोठे और अन्य महिलाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मीनाक्षी को चारों ओर से ढक लिया। कुछ ही मिनट बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया।

ये भी पढ़ें: VIDEO: ...जब शाहरुख ने अनुष्का से पूछा, क्या बनेगी मेरी राधा?

डिलीवरी के बाद मां और नवजात बच्चे को सिविल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। यहां दोनों की हालत अच्छी बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: जीएसटी के साइड इफेक्ट्स: रेल के AC में सफर करना होगा महंगा