भागवत बोले- अयोध्या में नहीं बना राम मंदिर तो खत्म हो जाएगी संस्कृति की जड़ें
अगर अयोध्या में 'दोबारा' राम मंदिर नहीं बनाया गया तो हमारी 'संस्कृति की जड़े' खत्म हो जाएगी।
मुंबई:
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि अगर अयोध्या में 'दोबारा' राम मंदिर नहीं बनाया गया तो हमारी 'संस्कृति की जड़ें' खत्म हो जाएगी।
भागवत ने यह बात पालघर जिले के दहानू में विराट हिंदू सम्मेलन में कही।
भागवत ने कहा, 'भारत में मुस्लिम समुदाय ने राम मंदिर को नहीं तोड़ा। भारत के नागरिक ऐसा काम कर ही नहीं सकते। विदेशी ताकतों ने भारतीयों को नुकसान पहुंचाने के लिए मंदिरों को तोड़ा।'
उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन आज हम आजाद हैं। हमें उसे फिर से बनाने का अधिकार है जिसे नष्ट किया गया था, क्योंकि वे सिर्फ मंदिर नहीं थे बल्कि हमारी पहचान के प्रतीक थे।'
भागवत ने कहा, 'यदि (अयोध्या में) राम मंदिर फिर से नहीं बनाया गया तो भारत की संस्कृति की जड़ें कट जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि इसमें कोई शक नहीं कि मंदिर वहीं बनाया जाएगा, जहां वह पहले था।'
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद अभी सुप्रीम कोर्ट में है।
आरएसएस प्रमुख ने देश के विभिन्न हिस्सों में जाति को लेकर होने वाली हिंसा के लिए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
भागवत ने कहा, 'जिनकी दुकानें बंद हो गईं (जो चुनाव में हार गए), वे अब लोगों को जाति के मुद्दों पर लड़ने के लिए उकसा रहे हैं।'
इसे भी पढ़ें: उन्नाव और कठुआ गैंगरेप के खिलाफ जन आक्रोश, न्याय की मांग को लेकर देश भर में विरोध-प्रदर्शन
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
धर्म-कर्म
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य
-
Shani Dev: शनिदेव को क्यों चढ़ाते हैं सरसों का तेल, जानें कारण और इसे चढ़ाने का सही तरीका